यूपी में बीजेपी को लगी जीत की आहट, तैयार होने लगी CM पद के दावेदारों की लिस्ट

पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री पद के चेहरे चुनने में लगातार सरप्राइज देते रहे हैं। यूपी में ये नेता माने जा रहे हैं बड़े दावेदार।

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपनी जीत पक्की मान रही है और इसी आधार पर उसने प्रदेश की कमान किसे सौंपी जाए इस मुद्दे पर विचार करना शुरू कर दिया है। यूपी चुनाव के आखिरी चरण के लिए 8 मार्च को वोटिंग होनी है और 11 मार्च को नतीजे आएंगे। बीजेपी ने चुनाव में किसी भी नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर नहीं पेश किया लेकिन पार्टी में कई चेहरे इस पद के दावेदार माने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री पद के चेहरे चुनने में लगातार सरप्राइज देते रहे हैं। यूपी में ये नेता माने जा रहे हैं बड़े दावेदार।

केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य

मनोज सिन्हा

मनोज सिन्हा

यूपी में बीजेपी अगर चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सबसे बड़ा सरप्राइज मनोज सिन्हा के रूप में होगा। बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री बना सकती है। पूर्वांचल से आने वाले मनोज सिन्हा फिलहाल केंद्रीय रेल राज्यमंत्री हैं। मोदी उनके काम की तारीफ भी कर चुके हैं। यूपी चुनाव में पूर्वांचल पर खास फोकस करने वाली बीजेपी सिन्हा को यह पद दे सकती है।

योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

बीजेपी के कद्दावर नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ के वर्चस्व से हर कोई वाकिफ है। यूपी चुनाव से पहले सिर्फ पूर्वांचल में सीमित रहे योगी को बीजेपी स्टार प्रचारक बनाया और उन्होंने पश्चिमी यूपी में पार्टी के लिए धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने सबसे ज्यादा रैलियां कीं और वोट जुटाने की हर संभव कोशिश की है। बीजेपी जीतती है तो उसरा श्रेय योगी आदित्यनाथ को भी मिलेगा। वह बीजेपी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। चुनाव से पहले भी उन्हें सीएम उम्मीदवार घोषित करने की मांग उठी थी।

दिनेश शर्मा

दिनेश शर्मा

लखनऊ के मेयर और बीजेपी नेता दिनेश शर्मा पार्टी के चुनिंदा चेहरों में शामिल हैं। दिनेश शर्मा को पार्टी ने लगातार बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। चाहे वह पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाना हो या फिर गुजरात का पार्टी प्रभारी चुनना। 2014 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान को गति दी और बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का दर्जा दिलाया। 2014 में राजनाथ सिंह को जब लखनऊ से उम्मीदवार बनाया गया तो दिनेश शर्मा ने अपनी दावेदारी वापस ले ली थी। पार्टी उन्हें इन सब कामों का इनाम दे सकती है।

ये चेहरे भी हो सकते हैं पसंद

ये चेहरे भी हो सकते हैं पसंद

बीजेपी अलाकमान मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के पुराने चेहरों पर दांव खेल सकत है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और उमा भारती के पास इस पद का अनुभव भी है। हालांकि राजनाथ सिंह पहले ही इनकार करते रहे हैं कि वे राज्य की राजनीति में वापस नहीं जाना चाहते। वहीं उमा भारती की उम्र और कामकाज के नजरिए को देखते हुए थोड़ा संशय है कि पार्टी उन्हें इस पद के लिए चुने। हालांकि अटकलों का बाजार गर्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+