PM Modi Rishi Sunak से बोले- दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित हो, आर्थिक अपराधियों को भारत लाने पर भी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने कई द्विपक्षीय मुद्दों, विशेष रूप से व्यापार और आर्थिक क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। जानिए पूरा विवरण

PM Modi Rishi Sunak के बीच फोन पर बात हुई। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष सुनक को भारत आने का न्यौता दिया। पीएम मोदी ने सितंबर, 2023 में G20 Summit में आने का निमंत्रण देने का साथ-साथ कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की।
दोनों प्रधानमंत्रियों का किन मुद्दों पर हुआ संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के बीच जिन अहम मुद्दों पर बात हुई, उसमें भारत के भगोड़े आर्थिक अपराधियों का ब्रिटेन में शरण लेना और हाल ही में दूतावास पर हमला प्रमुख मुद्दे रहे।
भारत विरोधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई का आह्वान
ब्रिटिश पीएम और प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत के बारे में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक प्रतिष्ठानों (दूतावास) की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया।
दूतावास की सुरक्षा पर चिंता, ब्रिटेन क्या बोला
चंद महीने पहले यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बने ऋषि सनक ने पीएम मोदी से कहा, ब्रिटेन भारतीय उच्चायोग पर हमले को पूरी तरह से अस्वीकार्य मानता है और भारतीय मिशन और उसके कर्मियों की सुरक्षा का आश्वासन देता है।
आर्थिक अपराधियों पर भारत में न्याय होगा
पीएम मोदी ने ब्रिटेन में शरण लेने वाले आर्थिक अपराधियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इन भगोड़ों की वापसी पर प्रगति की मांग की ताकि इन अपराधियों पर भारतीय न्याय व्यवस्था के तहत कड़ी कार्रवाई कराई जा सके।
जी20 के लिए ब्रिटेन के पीएम को आमंत्रण
गौरतलब है कि इस साल जी20 देशों के सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है। इस सिलसिले में देशभर में कई कार्यक्रम भी हो रहे हैं। भारत की ताकत और इसकी विविधता को वैश्विक मंच पर लाने का प्रयास हो रहा है।
Recommended Video
भारत की पहल को UK का पूरा समर्थन
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2023 में प्रस्तावित जी20 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम सुनक को आमंत्रित किया। सुनक ने जी20 में भारत की अध्यक्षता में हुई प्रगति की सराहना की। उन्होंने भारत की पहल और उनकी सफलता के लिए यूके के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications