Shubman Gill: विंबलडन में दिखा शुभमन गिल का सबसे महंगा लुक, आखिर कितनी है कपड़ों और एक्सेसरीज की कीमत?
Shubman Gill Wimbledon 2026: भारतीय टेस्ट और वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ अपने खास स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में वे लंदन में विंबलडन 2026 टेनिस टूर्नामेंट का मुकाबला देखने ऑल इंग्लैंड क्लब पहुंचे थे। इस मेगा इवेंट में गिल को न केवल रॉयल बॉक्स में बैठने का गौरव मिला, बल्कि वे पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के साथ भी नजर आए।
रॉयल बॉक्स में सजने वाले चौथे भारतीय कप्तान (Shubman Gill Wimbledon 2026)
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं, जहां फैंस उनके खेल के साथ-साथ उनके महंगे और स्टाइलिश आउटफिट की जमकर चर्चा कर रहे हैं। शुभमन गिल विंबलडन के प्रतिष्ठित रॉयल बॉक्स में अतिथि के रूप में शामिल होने वाले भारत के महज चौथे क्रिकेट कप्तान बन गए हैं। इस खास मौके के लिए गिल ने बेहद सलीके और क्लासिक लुक का चुनाव किया, जिसकी तस्वीरें खुद विंबलडन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

ब्रांडेड ब्लेजर से लेकर लग्जरी घड़ी तक कितनी है कीमत
सोशल मीडिया पर शुभमन गिल के इस पूरे लुक की बारीकियों और उनकी कीमतों को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है। गिल के इस सूट-बूट और एक्सेसरीज की कुल कीमत करीब 96 लाख रुपये आंकी जा रही है। गिल ने मशहूर फैशन ब्रांड 'राल्फ लॉरेन' का क्लासिक ब्लेजर पहना था, जिसकी कीमत करीब 3.4 लाख रुपये है। इसके साथ ही उन्होंने इसी ब्रांड की 77 हजार रुपये मूल्य की ट्राउजर (पैंट) और 17 हजार रुपये की शर्ट मैच की थी।
अपने इस फॉर्मल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने 'क्रिस्टियन लॉबोटिन' ब्रांड के लग्जरी लोफर शूज पहने थे, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 85 हजार रुपये है। धूप से बचाव और स्टाइल के लिए गिल ने 'कार्टियर' के प्रीमियम सनग्लासेस लगाए हुए थे, जिसकी कीमत 1.03 लाख रुपये बताई जा रही है। शुभमन गिल के इस पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी कलाई पर बंधी घड़ी ने खींचा। वे 'रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना' मॉडल की घड़ी पहने हुए थे, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications
