इंग्लैंड से हार के बाद भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, ज़िम्बाब्वे दौरे पर 25 साल के खिलाड़ी की टीम में एंट्री

Indian Team: इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम को लगातार दूसरी सीरीज में पराजय का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड दौरे पर हार के बाद इंग्लैंड में भी टीम भारत का प्रदर्शन कुछ उसी तरह का रहा है।

ज़िम्बाब्वे दौरे से पहले भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हेमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण वह ज़िम्बाब्वे में नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया में बदलाव के तौर पर एक नया खिलाड़ी शामिल किया गया है।

Indian Team

25 साल के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल कर लिया गया है। इंग्लैंड में रवि बिश्नोई को एक मुकाबले के दौरान जैकब बेथल ने जमकर पीट दिया था। इसके बाद टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना देखने को मिली थी। वरुण चक्रवर्ती की मेडिकल रिपोर्ट को देखते हुए बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड में की गई गलती को टीम मैनेजमेंट ने जिम्बाब्वे दौरे पर मैनेज करने का प्रयास किया है। रिंकू सिंह को इस टीम में शामिल किया गया है। टीम युवा प्लेयर्स से भरी हुई है। प्रभसिमरन सिंह को भी टीम में बतूत विकेटकीपर शामिल कर लिया है। ज़िम्बाब्वे दौरा 23 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इंग्लैंड में टीम इंडिया की एकदिवसीय सीरीज खत्म होने के बाद ज़िम्बाब्वे में तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। उस वनडे सीरीज से वरुण और हर्षित राणा के बाहर होने पर भी रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है, बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह तीसरा दौरा होने वाला है। अब देखना होगा कि वहां टीम इंडिया की क्या रणनीति रहेगी। भारतीय टीम के लिए ज़िम्बाब्वे दौरा आसान नहीं होने वाला है। घरेलू सरजमीं पर ज़िम्बाब्वे की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहता है। वहां की पिचें भी अलग होती है।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (तिलक वर्मा), ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, रिंकू सिंह, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+