IPS Anu Beniwal: 'मैं प्रेग्नेंट हूं', गर्भवती अनु बेनीवाल ने लगाई रेस, कौन है पति? दिलचस्प है Love Story
IPS Anu Beniwal: देश की चर्चित आईपीएस अफसरों में से एक IPS अनु बेनीवाल अब मम्मी बनने वाली हैं, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर अनु बेनीवाल ने लिखा कि 'ईश्वर की कृपा और परिवारवालों की दुआओं से मैं अपने गर्भावस्था के 9वें महीने में प्रवेश कर गई हूं, मैं अपने सभी सहयोगियों और सीनियर साथियों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने इस दौरान मेरा काफी ख्याल रखा, मुझे अतिरिक्त काम से बचाया और मुझ पर भरोसा बनाए रखा।'
इसके बाद उन्होंने आगे जो कहा वो और भी हैरान कर देने वाला था, उन्होंने लिखा कि 'मध्य प्रदेश पुलिस के 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान में 'रन फॉर साइबर सेफ्टी' का आयोजन किया गया था, जिसमें मैंने भी हिस्सा लिया था।' मतलब ये ही कि गर्भावस्था में अनु बेनिवाल ने दौड़ लगाई है।

मालूम हो कि IPS अनु बेनीवाल हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं, ऐसे में प्रेग्नेंसी में रन करने की बात करके उन्होंने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है, लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
Beauty with Brain कहलाती हैं IPS Anu Beniwal
ईमानदार और धाकड़ छवि की मालकिन अनु बेनीवाल को लोग Beauty with Brain कहते हैं। कुछ वक्त पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने गलत ड्राईविंग करने वाले एक व्यक्ति से कहा था कि ' तुम्हारे फूफा राष्ट्रपति हो या कुछ और, चालान तो कटेगा ही।' इस वीडियो ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया था।

2022 बैच की IPS अधिकारी हैं अनु बेनीवाल
देखने में बेइंतहा खूबसूरत अनु बेनीवाल 2022 बैच की IPS अधिकारी हैं, वो मूलरूप से दिल्ली की पीतमपुरा की रहने वाली हैं, 26 अप्रैल 1992 को दिल्ली में जन्मीं अनु बेनिवाल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा के अपने चौथे प्रयास में पास की थी, उनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) 217 थी, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से फिजिक्स में M.Sc. किया है और पब्लिक सर्विस में आने से पहले नैनोसाइंस रिसर्च के क्षेत्र में काम कर रही थीं, उनके पिता का नाम संजय बेनीवाल है, जिनकी एक बटन फैक्ट्री थी।

IPS अफ़सर आयुष जाखड़ से हुई है अनु बेनीवाल की शादी
अनु की शादी IPS अफ़सर आयुष जाखड़ से हुई है, जो मध्य प्रदेश कैडर के 2022 बैच के ही ऑफिसर हैं। वो रिटायर्ड IPS अफ़सर दिलीप जाखड़ के बेटे हैं, आयुष PMT में स्टेट टॉपर रहे थे और उन्होंने AIIMS जोधपुर से MBBS किया है, इसके बाद उन्होंने यूपीएससी क्रैक किया और आईपीएस अधिकारी बने। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात तो परिवारवालों ने कराई लेकिन पहली मुलाकात में ही दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया।

अनु बेनीवाल को लोगों ने दी शुभकामनाएं
दोनों ही फिटनेस लवर हैं और स्पोर्टस प्रेमी है, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अनु बेनीवाल के मम्मी बनने की खबर से उनके फॉलोअर्स बहुत ज्यादा खुश हैं और उन्होंने दोनों मियां-बीवी को शुभकामनाएं भी दी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
