Bihar: पिता को बचाने गए भारतीय सेना के जवान की गोली मार कर हत्या, इलाके में हड़कंप

Vaishali Double Murder: बिहार के वैशाली जिले में रविवार सुबह जमीन के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में 60 वर्षीय मुनारिक राय और उनके बेटे जितेंद्र कुमार शामिल हैं, जो भारतीय सेना में जवान थे।

आरोप है कि जमीन और घर के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में भतीजे जगदीश राय ने पहले अपने चाचा पर गोली चलाई और फिर बीच-बचाव करने पहुंचे आर्मी जवान जितेंद्र को भी गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Vaishali Double Murder

Bidupur Army Jawan Shot Dead: जमीन और रास्ते के विवाद ने ली दो लोगों की जान

मुनारिक राय और उनके भतीजे जगदीश राय के बीच काफी समय से जमीन और घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों एक ही मकान में रहते थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले जगदीश ने चाचा के घर का रास्ता बंद कर दिया था। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया था और रास्ता खोलने की बात हुई थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। यही पुरानी रंजिश आखिरकार हत्या की वजह बन गई।

ये भी पढ़ें: Samrat Choudhary Helicopter: आसमान में 4 मिनट तक फंसा रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर, थम गईं सांसें!

पिता को बचाने पहुंचे आर्मी जवान की भी चली गई जान

शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, उसी दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। रविवार सुबह जब आरोपी ने मुनारिक राय पर गोली चलाई तो उनके बेटे जितेंद्र कुमार पिता को बचाने के लिए दौड़े। इसी दौरान आरोपी ने उन पर भी फायरिंग कर दी। मुनारिक राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जितेंद्र कुमार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जीजा के निधन पर छुट्टी लेकर घर आए थे जितेंद्र

जितेंद्र कुमार भारतीय सेना में तैनात थे और उनकी पोस्टिंग राजस्थान में थी। परिवार के मुताबिक, वह अपनी बहन के पति की करंट लगने से हुई मौत के बाद घर आए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि शोक में घर लौटे जितेंद्र खुद भी इस तरह की वारदात का शिकार हो जाएंगे। घटना के समय उनकी पत्नी और दोनों बच्चे मायके गए हुए थे। परिवार पर एक साथ कई दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस पहले भी पहुंची थी, अब जांच में जुटी

परिजनों का कहना है कि तीन दिन पहले भी इस विवाद को लेकर बिदुपुर थाने में शिकायत दी गई थी। डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मौके से जिंदा कारतूस और गोली के खोखे बरामद किए हैं। एफएसएल की टीम भी सबूत जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढे़ं: Bihar police Encounter: बिहार में एक बार फिर एनकाउंटर, पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मार दी गोली

पुलिस बोली- आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

वैशाली के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का सामने आया है। रास्ते और जमीन को लेकर चल रहे झगड़े में आरोपी ने अपने चाचा और आर्मी जवान भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+