Punjab Weather: पंजाब के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पठानकोट से मोहाली तक अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
Punjab Weather News: पंजाब में बारिश का दौर शुरू है और मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के किसानों को इस बार मायूसी हाथ लगेगी क्योंकि इस बार मानसून की रफ्तार धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार, 12 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश का अनुमान जारी किया है। आइए विस्तार से जानते हैं अगले तीन तक राज्य में कैसा रहेगा मौसम...
Punjab के 16 जिलों में बारिश की संभावना, तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग पंजाब के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुरदासपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बरनाला और संगरूर में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना बन रही है।
हालांकि, राज्य के दक्षिण-पश्चिमी जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में 12 जुलाई को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।
13 से 15 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम, क्या मिलेगी उमस वाली गर्मी से राहत?
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है,लेकिन कमजोर मानसून के कारण जल्दी ही गर्मी की वापसी होने वालाी है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब सूबे में 13 जुलाई से मानसून कमजोर पड़ने लगेगा। इसके बाद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश कम हो जाएगी। कल पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर और रूपनगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
14 जुलाई को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर और तरनतारन में बारिश की संभावना काफी कम रहेगी।
15 जुलाई को मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। राज्य के उत्तरी और मध्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण-पश्चिम पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
पंजाब में अब तक कैसा रहा मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे मानूसन अब कमजोर हो रहा है और मानसून ट्रफ भी हिमालय की ओर खिसक रही है। इसी वजह से पंजाब में बारिश धीरे-धीरे कम होंगी। बारिश कम होने के साथ ही राज्य में एक बार फिर उमस और तापमान बढ़ने की संभावना है। लोगों को दिन के समय गर्मी और चिपचिपाहट परेशान कर सकता है।














Click it and Unblock the Notifications