Shubman Gill के साथ वायरल फोटो वाली मिस्ट्री गर्ल कौन? आखिर क्या है रिश्ता! सच आया सामने
Shubman Gill with mystery girl: सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट 2026 के दौरान सामने आई इस तस्वीर में गिल के साथ एक महिला नजर आ रही हैं। जिन्हें लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, यह कोई मिस्ट्री गर्ल नहीं, बल्कि खेल जगत का एक जाना-माना चेहरा हैं।
सचिन तेंदुलकर के परिवार के साथ पहुंचे थे गिल (Shubman Gill with mystery girl)
दरअसल, शुभमन गिल विंबलडन का मुकाबला देखने के लिए रॉयल बॉक्स में मौजूद थे। इस दौरान उनके साथ महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार भी था। इसी स्टैंड्स में कुछ अन्य दोस्त भी मौजूद थे, जहां से शुभमन गिल की यह ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर आई और चर्चा का विषय बन गई।

कौन हैं वायरल फोटो में दिखने वालीं तन्वी शाह?
तस्वीर में शुभमन गिल के साथ खड़ी महिला का नाम तन्वी शाह है। तन्वी खेल की दुनिया में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वे एक बेहद लोकप्रिय और अनुभवी स्पोर्ट्स एंकर और प्रेजेंटर हैं। आईपीएल (IPL) के अलावा उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और कई बड़े टेनिस टूर्नामेंट्स को होस्ट किया है। आईपीएल के दौरान वे अक्सर शुभमन गिल की टीम को सपोर्ट करती हुई भी नजर आ चुकी हैं।
कभी टेनिस में भारत की नंबर-1 खिलाड़ी थीं तन्वी
स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग में आने से पहले तन्वी शाह खुद एक बेहतरीन प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। जूनियर स्तर पर वे अंडर-16 कैटेगरी में भारत की नंबर-1 खिलाड़ी थीं। उन्होंने साल 2000 में मेलबर्न में आयोजित जूनियर ऑस्ट्रेलियन ओपन समेत कई बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में देश का प्रतिनिधित्व भी किया था।
ऐसा रहा एंकर बनने का सफर
टेनिस को अलविदा कहने के बाद तन्वी ने कुछ समय तक बतौर स्पोर्ट्स एजेंट काम किया और इसके बाद वे खेल पत्रकारिता व एंकरिंग के क्षेत्र में आ गईं। वे अब तक अबू धाबी टी10 लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL), आईपीएल और साल 2023 में भारत में हुए आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजनों में एंकरिंग कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
