Iran US conflict: होर्मुज में ईरान का बड़ा अटैक, 1 भारतीय लापता, 10 रेस्क्यू, समंदर में मची चीख-पुकार

Iran US conflict: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य टकराव का असर अब भारतीय नाविकों पर भी पड़ने लगा है। ओमान तट के पास साइप्रस के कंटेनर जहाज M/V GFS Galaxy पर हुए हमले में सवार 11 भारतीयों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है।

इस घटना के तुरंत बाद भारत सरकार एक्शन में आई और कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए हमले की निंदा की है। वहीं अमेरिकी हमले के बीच ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने होर्मुज़ स्ट्रेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है।

iran us conflict attack gfs galaxy ship

1 भारतीयों में एक अब भी लापता

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, ओमान तट के पास साइप्रस के कंटेनर जहाज M/V GFS Galaxy पर हमला किया गया। हमले में जहाज के इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा और आग लग गई, जिसके बाद चालक दल को लाइफबोट के जरिए जहाज छोड़ना पड़ा। जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। अब तक 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय क्रू सदस्य के लापता होने की सूचना है। उसकी तलाश जारी है।

ये भी पढे़ं: US Iran Conflict: अमेरिका ने ईरान के 12 ठिकानों पर बरसाए बम, तेहरान ने पूरी तरह से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

विदेश मंत्रालय ने जारी किया आधिकारिक बयान

विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। मंत्रालय ने पुष्टि की कि 11 भारतीयों में से 10 सुरक्षित हैं और एक भारतीय लापता है। भारत ने सभी पक्षों से तनाव कम करने, कूटनीतिक समाधान निकालने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर सुरक्षित एवं निर्बाध नौवहन बहाल करने की अपील की है। सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मंत्रालय ने आगे कहा, क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की घटनाएं तुरंत बंद होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट बंद किया, बढ़ा वैश्विक तनाव

हमले के बाद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने रणनीतिक होर्मुज़ जलडमरूमध्य को अगली सूचना तक बंद करने का ऐलान किया है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस आपूर्ति मार्गों में से एक माना जाता है। ईरान का कहना है कि यह कदम अमेरिका के सैन्य हमलों के जवाब में उठाया गया है। इस फैसले से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग उद्योग पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: Iran War Update: मोजतबा खामेनेई ने खाई बदला लेने की कसम, जारी किया नया संदेश, क्या बोले ट्रंप के लिए?

अमेरिका-ईरान संघर्ष ने पूरे पश्चिम एशिया को संकट में डाला

ईरान ने अमेरिका की कार्रवाई के जवाब में कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन में हमले किए हैं। इससे पहले अमेरिका ने ईरान के बुशहर, बंदर अब्बास, सिरिक और चाबहार में सैन्य कार्रवाई की थी। दोनों देशों के बीच बढ़ती जवाबी कार्रवाई ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। समुद्री सुरक्षा, तेल आपूर्ति और क्षेत्रीय स्थिरता पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+