PM Modi ने दिया शेयर मार्केट का गुरु मंत्र, बोले-'जिन सरकारी कंपनियों को ये गाली दें, उनमें दांव लगा दीजिए'

PM Modi on No confidence Motion: पीएम मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सरकारी कंपनियों के शेयर खरीदने का गुरु मंत्र दिया।

PM Modi Parliament Live Updates: लोकसभा में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए विपक्ष पर कई निशाने साधे। साथ ही शेयर मार्केट में दांव लगाने का गुरु मंत्र भी दिया।

PM Modi on No confidence Motion

पीएम नरेंद्र मोदी ने एलआईसी में पैसा डूबने की खबरों की हकीकत बताई और बोले कि शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों को ये गुरु मंत्र है कि जिन सरकारी कंपनियों को ये गाली दें, उनमें दांव लगा दीजिए।

इससे पहले पीएम मोदी बोले कि आज देश का हर तरफ मंगल हो रहा है। जय जयकार हो रहा है। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जब कुछ शुभ होता है, तो काला टीका लगा देते हैं, आज जब देश आगे बढ़ रहा है तो आपने काले कपड़े पहनकर इसमें भी मंगल किया, आपका धन्यवाद है।

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बहुत दयालु हैं। भगवान की मर्जी होती है कि वे किसी ना किसी के माध्‍यम से अपनी इच्‍छा की पूर्ति करता है। मैं आशीर्वाद मानता हूं कि भगवान ने ईश्‍वर को सुझाया और वे प्रस्‍ताव लेकर आए।

2018 में भी ये ईश्‍वर का ही आदेश था कि विपक्ष के साथी अविश्‍वास प्रस्‍ताव लेकर आए। मैंने तब भी कहा था कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव हमारी सरकार नहीं बल्कि उन्‍हीं का फ्लोर टेस्‍ट हुआ।

यह भी पढ़ें: No confidence Motion: विपक्ष का काले कपड़े पहनकर आना देश की तरक्‍की पर काला टीका लगाने जैसा-Pm Modi

लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान में ये साबित भी हो गया था। जनता ने भी इनके लिए पूरी ताकत से अविश्‍वास घोषित कर दिया। तभी तो लोकसभा चुनाव में एनडीए और भाजपा को ज्‍यादा सीटें मिली। एक तरह से विप्‍क्ष का अविशवास प्रस्‍ताव हमारे लिए शुभ होता है।

पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर कई निशाने साधे। बोले कि विपक्ष को गरीब की भूख की चिंता नहीं। सत्‍ता की भूख चिंता है। जिनके खुद के बहीखाते बिगड़े हुए हैं, वो हमसे हिसाब मांग रहे हैं। ये लोग तैयारी करके नहीं आते। मैंने इन्‍हें तैयारी के लिए पांच साल दिए थे।

यह भी पढ़ें: No-confidence Motion: 'विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है', PM Modi ने सदन में बताई वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+