No confidence Motion: विपक्ष का काले कपड़े पहनकर आना देश की तरक्की पर काला टीका लगाने जैसा-Pm Modi
PM Modi Parliament Live Updates: लोकसभा में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पर जमकर बरसे।
PM Modi Parliament Live Updates: पीएम मोदी बोले कि आज देश का हर तरफ मंगल हो रहा है। जय जयकार हो रहा है। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जब कुछ शुभ होता है, तो काला टीका लगा देते हैं, आज जब देश आगे बढ़ रहा है तो आपने काले कपड़े पहनकर इसमें भी मंगल किया, आपका धन्यवाद है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने के लिए विपक्षी कई सांसद जुलाई में संंसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान बहुत दयालू हैं। भगवान की मर्जी होती हैं कि वे किसी ना किसी के माध्यम से अपनी इच्छा की पूर्ति करता है। मैं आशीर्वाद मानता हूं कि भगवान ने ईश्वर को सुझाया और वे प्रस्ताव लेकर आए।
2018 में भी ये ईश्वर का ही आदेश था कि विपक्ष के साथी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। मैंने तब भी कहा था कि अश्विवास प्रस्ताव हमारी सरकार नहीं बल्कि उन्हीं का फ्लोर टेस्ट हुआ।
लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान में ये साबित भी हो गया था। जनता ने भी इनके लिए पूरी ताकत से अविश्वास घोषित कर दिया। तभी तो लोकसभा चुनाव में एनडीए और भाजपा को ज्यादा सीटें मिली। एक तरह से विप्क्ष का अविशवास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है।
पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर कई निशाने साधे। बोले कि विपक्ष को गरीब की भूख की चिंता नहीं। सत्ता की भूख चिंता है। जिनके खुद के बहीखाते बिगड़े हुए हैं, वो हमसे हिसाब मांग रहे हैं। ये लोग तैयारी करके नहीं आते। मैंने इन्हें तैयारी के लिए पांच साल दिए थे।
पीए मोदी ने कहा कि भारत के युवा रिकॉर्ड संख्या में स्टार्टअप लाकर दुनिया को चौंका रहे हैं। रिकॉर्ड विदेशी निवेश आ रहा है। यही बात ये पचा नहीं पा रहे हैं। देश में गरीबी तेजी से घट रही है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। आईएमएफ भी अपने पेपर लिखता है कि भारत ने अति गरीबी को लगभग खत्म कर दिया।
अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया?
बता दें कि कांग्रेस के गौरव गोगोई ने मंगलवार को निचले सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। चर्चा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' मणिपुर हिंसा पर केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव इसलिए लेकर आया है कि क्योंकि राज्य न्याय की मांग कर रहा है। पीएम मोदी मणिपुर गए तक नहीं। मणिपुर में एन बिरेन सिंह सरकार शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है।
उल्लेखनीय है कि शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कहा था कि यह पीएम की जिम्मेदारी थी कि वे संसद में आएं और मणिपुर के मुद्दों को बताएं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यही कारण था कि हमें अविश्वास प्रस्ताव पारित करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications