No-confidence Motion: 'विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है', PM Modi ने सदन में बताई वजह

पीएम मोदी बोले कि 2018 में भी ये ईश्‍वर का ही आदेश था कि विपक्ष के साथी अविश्‍वास प्रस्‍ताव लेकर आए। मैंने तब भी कहा था कि अश्‍विवास प्रस्‍ताव हमारी सरकार नहीं बल्कि उन्‍हीं का फ्लोर टेस्‍ट हुआ। मतदान में ये साबित भी हुआ

PM Narendra Modi on No-confidence Motion LIVE Updates: लोकसभा में गुरुवार को अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के आखिरी दिन खूब बहस हुई। एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर लोकसभा में चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।

 no-confidence motion 2023

अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान बहुत दयालू हैं। भगवान की मर्जी होती हैं कि वे किसी ना किसी के माध्‍यम से अपनी इच्‍छा की पूर्ति करता है। मैं आशीर्वाद मानता हूं कि भगवान ने ईश्‍वर को सुझाया और वे प्रस्‍ताव लेकर आए।

2018 में भी ये ईश्‍वर का ही आदेश था कि विपक्ष के साथी अविश्‍वास प्रस्‍ताव लेकर आए। मैंने तब भी कहा था कि अश्‍विवास प्रस्‍ताव हमारी सरकार नहीं बल्कि उन्‍हीं का फ्लोर टेस्‍ट हुआ। मतदान में ये साबित भी हो गया था। जनता ने भी इनके लिए पूरी ताकत से अविश्‍वास घोषित कर दिया। तभी तो लोकसभा चुनाव में एनडीए और भाजपा को ज्‍यादा सीटें मिली। एक तरह से विप्‍क्ष का अविशवास प्रस्‍ताव हमारे लिए शुभ होता है।

अविश्‍वास प्रस्‍ताव क्‍यों लाया गया?

बता दें कि कांग्रेस के गौरव गोगोई ने मंगलवार को निचले सदन में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पेश किया था। चर्चा की शुरुआत करते हुए उन्‍होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' मणिपुर हिंसा पर केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव इसलिए लेकर आया है कि क्‍योंकि राज्‍य न्‍याय की मांग कर रहा है। पीएम मोदी मणिपुर गए तक नहीं। मणिपुर में एन बिरेन सिंह सरकार शांति और कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने में विफल रही है।

उल्‍लेखनीय है कि शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कहा था कि यह पीएम की जिम्मेदारी थी कि वे संसद में आएं और मणिपुर के मुद्दों को बताएं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यही कारण था कि हमें अविश्वास प्रस्ताव पारित करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+