NCW के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी- 'न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी'

नई दिल्ली, 31 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 30वें राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने छोटे स्थानीय उद्योगों में बढ़ती महिलाओं की भागीदारी पर बधाई दी, साथ ही बिजनेस के क्षेत्र में महिलाओं के लिए और नए अवसर तलाशने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा, 'आज बदलते हुए भारत में महिलाओं की भूमिका का निरंतर विस्तार हो रहा है। इसलिए राष्ट्रीय महिला आयोग की भूमिका का विस्तार भी आज समय की मांग है। ऐसे में, आज देश के सभी महिला आयोगों को अपना दायरा भी बढ़ाना होगा और अपने राज्य की महिलाओं को नई दिशा भी देनी होगी। सदियों से भारत की ताकत हमारे छोटे स्थानीय उद्योग रहे हैं, जिन्हें आज हम MSMEs कहते हैं। इन उद्योगों में जितनी भूमिका पुरुषों की होती हैं, उतनी ही महिलाओं की भी होती हैं।'

PM Modi said on the foundation day of NCW- Increasing participation of women in the growth cycle of New India

30वें राष्ट्रीय महिला आयोग को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आज मुद्रा योजना की लगभग 70 फीसदी लाभार्थी महिलाएं हैं। करोड़ों महिलाओं ने इस योजना की मदद से अपना काम शुरू किया है और दूसरों को भी रोजगार दे रहीं हैं। पुरानी सोच वालों ने महिलाओं के स्किल्स को घरेलू कामकाज का ही विषय मान लिया था। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए इस पुरानी सोच को बदलना जरूरी है। मेक इन इंडिया आज यही काम कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की इसी क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है।'

Recommended Video

    UP Election 2022: Narendra Modi की Virtual Election Rally, निशाने पर Akhilesh Yadav | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Budget 2022: संसद पहुंचे पीएम मोदी, कहा- वैश्विक स्थिति में भारत के लिए बहुत सारे अवसर

    पीएम मोदी ने आगे कहा, 'न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिला आयोगों को चाहिए कि समाज के उद्यमिता (नए बिजनेस) में महिलाओं की इस भूमिका को ज्यादा से ज्यादा पहचान मिले, उसे बढ़ावा दिया जाए। पिछले 7 सालों में देश की नीतियाँ महिलाओं को लेकर और अधिक संवेदनशील हुई हैं। आज भारत उन देशों में है जो अपने यहां सबसे अधिक मातृत्व अवकाश देता है। कम उम्र में शादी बेटियों की पढ़ाई और करियर में बाधा न बने, इसके लिए बेटियों की शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+