Budget 2022: संसद पहुंचे पीएम मोदी, कहा- वैश्विक स्थिति में भारत के लिए बहुत सारे अवसर
नई दिल्ली, 31 जनवरी। संसद में आज (सोमवार) से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद लोकसभा और राज्यसभा में सत्र की कार्रवाई शुरू होगी। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संसद पहुंच गए हैं, उन्होंने अपनी कार से उतरने के बाद परिसर में इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। मैं इस सत्र में आपका और सभी सांसदों का स्वागत करता हूं। आज की वैश्विक स्थिति में भारत के लिए बहुत सारे अवसर हैं। यह सत्र देश की आर्थिक प्रगति, टीकाकरण कार्यक्रम, मेड इन इंडिया वैक्सीन के बारे में दुनिया में विश्वास जगाता है।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के सांसदों से बजट सत्र के दौरान शांतिपूर्ण रवैये की उम्मीद जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'बजट सत्र में सांसदों की बातचीत, सांसदों के चर्चा के मुद्दे, खुले मन से की गई चर्चा, वैश्विक स्तर पर प्रभाव का महत्वपूर्ण अवसर बन सकती है। मैं आशा करता हूं, सभी आदरणीय सांसद, राजनीतिक दल खुले मन से उत्तम चर्चा करके देश को प्रगति की रास्ते पर ले जाने में अवश्य मददरुप होंगे।' इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला भी संसद परिसर में पहुंच चुका है। कुछ देर में उनका अभिभाषण शुरू होगा।
True that polls affect Sessions & discussions. But I request all MPs that elections will go on but #BudgetSession draws a blueprint for entire year. The more fruitful we make this session, the better opportunity rest of the year becomes to take the country to economic heights: PM pic.twitter.com/nX1XZ5GQs3
— ANI (@ANI) January 31, 2022
यह भी पढ़ें: क्या होता है Economic Survey, क्यों बजट से 1 दिन पहले किया जाता है पेश, जानें आर्थिक सर्वेक्षण बारे में
Recommended Video
पीएम मोदी ने पांच राज्यों में होने वाले चुनावों का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह सच है कि चुनाव सत्रों और चर्चाओं को प्रभावित करते हैं। लेकिन मैं सभी सांसदों से अनुरोध करता हूं कि चुनाव चलेंगे लेकिन बजट सत्र पूरे साल का खाका खींच लेता है। हम इस सत्र को जितना अधिक फलदायी बनाएंगे, देश को आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शेष वर्ष के लिए बेहतर अवसर होगा।
पेगासस पर विशेषाधिकार प्रस्ताव की मांग
उधर, लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखा और मांग की है कि पेगासस मुद्दे पर सदन को जानबूझकर गुमराह करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव शुरू किया जा सकता है। अपने एक बयान में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'सरकार सबको पेगासस के मुद्दे पर गुमराह कर रही है, सरकार की झूठ फैलाने और गुमराह करने के कोशिश के खिलाफ विपक्ष होने के नाते इस मुद्दे को उठाना हमारा फर्ज है। सरकार चुप्पी साधे हुए है क्योंकि उन्होंने गलती की है।'












Click it and Unblock the Notifications