PM Modi China Visit: अखिलेश यादव ने समझाया क्यों गए पीएम चीन? 10 प्वाइंट में बताई पूरी क्रोनोलॉजी
PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन दौरे पर हैं और इसे वैश्विक शक्ति संतुलन और दोनों देशों के द्विपक्षी सबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, देश में ही कुछ राजनीतिक विश्लेषक और बड़े नेता इस दौरे पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 10 प्वाइंट में भारत और चीन संबंध और पीएम मोदी के चीन दौरे की क्रोनोल़ॉजी समझाई है। उन्होंने चीनी सामान को भारतीय बाजारों के लिए घातक बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।
अमेरिका के भारत पर लगाए 50% टैरिफ और इससे बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच पीएम मोदी चीन दौरे पर पहुंचे है। यह दौरा वैश्विक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत और चीन के संबंध बेहतर होते हैं, तो इसका असर ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भी बड़े पैमाने पर पड़ सकता है। इस बीच अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तगड़ा हमला किया है।

PM Modi China Visit: अखिलेश यादव ने समझाई क्रोनोलॉजी
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,
⦁ पहले चीन अपना माल भारत के बाज़ारों में भर देगा ...
⦁ इससे चीन पर निर्भरता इतनी बढ़ जाएगी कि उनकी हर ग़लत हरकत को नज़रअंदाज़ करने के लिए भाजपाई मजबूर हो जाएंगे ...
⦁ उसके बाद चीन हमारे उत्पादों और उद्योगों को धीरे-धीरे बंद करवाने के कगार तक ले जाएगा ...
यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat: इतिहास रचने वाली मछुआरे की बेटी को लेकर क्या बोले PM मोदी? रश्मिता साहू ने लहराया देश का तिरंगा
⦁ उसके बाद मनमाने दाम पर हर चीज़ सप्लाई करेगा ...
⦁ उसके बाद महंगाई-बेरोज़गारी बढ़ाएगा ...
⦁ उसके बाद जब महंगाई-बेरोज़गारी ज़्यादा होगी तो सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश भी कई गुना बढ़ जाएगा ...
⦁ उसके बाद दूसरों के सहारे पर चल रही, बिना बहुमत की भाजपा की सरकार और भी कमज़ोर होकर लड़खड़ा जाएगी ...
⦁ उसके बाद ख़ुद ही लड़खड़ाती भाजपा की सरकार चीन के अतिक्रमण को चुनौती नहीं दे पायेगी ...
⦁ उसके बाद हमारी भूमि पर चीन अपना क़ब्ज़ा और बढ़ाएगा ...
⦁ उसके बाद भाजपा दोहराएगी कि "न कोई..., न कोई..."
Akhilesh Yadav ने भारत चीन सीमा विवाद पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने भारत और चीन के सीमा विवाद पर सवाल उठाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को भी घेरा। उन्होंने बिना नाम लिए लिखा, 'अगर ये बात ड्रोन वालों को समझ नहीं आ रही है, तो यूपी के बुलडोजर वाले ही समझाएं कि आखिर चीन ने भारत की कितनी जमीन हड़प ली है।' यहां समाजवादी पार्टी के मुखिया इशारों में बुलडोजर के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रहे थे। सीएम योगी अपने बुलडोजर एक्शन की वजह से चर्चा में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: SCO Summit: 'ड्रैगन और हाथी का साथ आना जरूरी', PM मोदी से मुलाकात के बाद भारत को लेकर क्या बोले शी जिनपिंग?












Click it and Unblock the Notifications