केरल के गुरुरवायु मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें कौन हैं सुरेश गोपी जिनकी बेटी की शादी में हुए शरीक

PM Modi attends Suresh Gopi's daughter Bhagya's Wedding Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में भाग्य सुरेश और श्रेयस मोहन की शादी में शिरकत की। भाग्य सुरेश सुपरस्टार सुरेश गोपी की बेटी हैं।

प्रधानमंत्री शादी में शामिल होने के लिए कोच्चि से हेलीकॉप्टर से गुरुवयूर पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी, जो शादी समारोह में मुख्य अतिथि थे, मंदिर में दर्शन के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

Suresh Gopi

भाग्य सुरेश और श्रेयस मोहन की शादी में मलयालम सिनेमा के दिग्गज भी शामिल हुए। मोहनलाल, ममूटी, जयराम, खुशबू, चिप्पी, और निर्देशक शाजी कैलास सहित अन्य अतिथि समारोह में शामिल हुए। विवाह समारोह में राजनीति जगत के कई दिग्गज भी मौजूद थे।

यह भी देखें: NDA या INDIA? मायावती के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने से किसको ज्यादा नुकसान? हैरान कर देगी ये सर्वे रिपोर्ट

कौन हैं सुरेश गोपी?
सुरेश गोपी साउथ इंडस्ट्री के जानेमाने अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं। उन्हें बीजेपी ने 2019 में त्रिशूर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इससे पहले वो केरल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक थे।

2019 में चुनाव हारने के दो साल बाद सुरेश गोपी एक बार फिर बीजेपी की ओर से चुनाव मैदान में उतरे लेकिन वह दूसरी बार भी चुनाव हार गए। सुरेश गोपी राज्यसभा के मनोनीत सदस्य थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2022 में समाप्त हो गया। इस साल एक बार फिर से वह त्रिशूर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

यह भी देखें: Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा में जाने से शरद पवार का इनकार, पत्र लिखकर बताया कब जाएंगे अयोध्या

सुरेश गोपी का एक्टिंग कैरियर
सुरेश गोपी ने मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और कुछ हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने अभिनय किया है।
उन्हें 1998 में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। सुरेश गोपी ने मलयालम की ज्यादातर पॉलिटिकल एक्शन फिल्में की हैं। फिल्मों में उनकी छवि एंग्री मैन वाली है।

यह भी देखें: Ram Temple: प्राण-प्रतिष्ठा के बहिष्कार के बाद कांग्रेस पर मंडराया संकट, इस राज्य में 'विलुप्त' होने का खतरा?

विवादों से रहा है नाता
सुरेश गोपी का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। बीते साल सुरेश गोपी ने एक इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार के कंधे पर हाथ रख दिया था। जिसके बाद वो विवादों में आ गए थे। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद सुरेश को केरल पुलिस के सामने पेश होना पड़ा था। हालांकि, इसके लिए उन्होंने बाद में माफी मांग ली थी।

यह भी देखें: PM मोदी आज कोच्चि में करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन, राहुल गांधी हैं पूर्वोत्तर में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+