NDA या INDIA? मायावती के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने से किसको ज्यादा नुकसान? हैरान कर देगी ये सर्वे रिपोर्ट
Lok Sabha Election Opinion Poll 2024: 15 जनवरी को अपने जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने विपक्ष की उम्मीदों पर उस वक्त पानी फेर दिया, जिस वक्त उन्होंने ऐलान किया कि बसपा लोकसभा चुनाव 2024 अकेले अपने दम पर लड़ेगी और वो NDA या INDIA किसी भी अलायंस के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

मायावती ने इसके पीछे कारण बताया है कि गठबंधन के कारण दलित वोटों का नुकसान होता है।अब ये फैसला बसपा के लिए कितना सही है और कितना गलत?
ये तो लोकसभा चुनाव का परिणाम बताएगा लेकिन मायावती के इस फैसले से NDA और इंडिया अलायंस दोनों को फिलहाल तो झटका लगा ही है। बीजेपी की भी कोशिश मायावती को अपने साथ करने की रही है तो वहीं इंडिया अलायंस में शामिल कांग्रेस तो पूरी शिद्दत के साथ बसपा को अपने दल में शामिल करने में लगी थी।
मायावती के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने से किसको नुकसान होगा?
फिलहाल अब बड़ा सवाल ये है कि बसपा सुप्रीमो मायावती के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने से किसको नुकसान होगा? ये ही सवाल हर किसी के जेहन में घूम रहा है।
जिसका उत्तर जानने के लिए एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें जनता से सीधे यही प्रश्न किया गया कि माया के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान किसे पहुंचेगा? सवाल के विकल्प निम्मलिखित थे।
माया के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान किसे पहुंचेगा?
- NDA
- INDIA
- किसी को नहीं
- दोनों को होगा
- पता नहीं
इस सर्वे में जनता ने जमकर हिस्सा लिया और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया है कि मायावती के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने से NDA और INDIA दोनों को ही नुकसान पहुंचेगा लेकिन ये नुकसान INDIA को ज्यादा होगा। सर्वे के परिणाम में कहा गया है कि ये नुकसान INDIA को 29% तो वहीं NDA को 25 प्रतिशत होगा।
तो वहीं 22% लोग ऐसे हैं, जिनका मानना है कि मायावती के अकेले चुनाव लड़ने से दोनों अलायंस में से किसी को नुकसान नहीं होगा तो वहीं 14% लोगों का कहना है कि इससे दोनों अलायंस को हानि होगी, जबकि 10% ऐसे लोग थे, जो कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं थे।
इस सर्वे पर अपनी प्रतिक्रिया दीजिए
आपको बता दें एबीपी के लिए ये त्वरित सर्वे सीवोटर ने किया है जो कि मुख्य रूप से लोगों से की गई बातचीत पर आधारित है। आप भी इस सर्वे पर अपनी प्रतिक्रिया दीजिए, अपनी राय जरूर कमेंट बॉक्स में दर्जा कराएं।












Click it and Unblock the Notifications