Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा में जाने से शरद पवार का इनकार, पत्र लिखकर बताया कब जाएंगे अयोध्या
Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। ऐसे में मदिर ट्रस्ट सभी को आमंत्रण भेज रही है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ अन्य दलों को भी आमंत्रण भेजा गया था। कई दल आमंत्रण को अस्वीकार कर चुकी हैं। अब इस क्रम में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी शामिल हो गयी है।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने चंपत राय को पत्र लिख कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है।

शरद पवार ने बताया कब जाएंगे अयोध्या
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण मिलने के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को पत्र लिख आभार व्यक्त किया है। साथ ही शरद पवार ने चंपत राय को लिखे पत्र में कहा कि 22 जनवरी को जब प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी, उसके बाद समय निकालकर वो (शरद पवार) सहजता से भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या आएंगे। उन्होंने पत्र में लिखा है कि तब तक राम मंदिर का निर्माण कार्य भी पुरा हो जाएगा।
यह भी देखें: 'मुझे राम भक्त होने पर गर्व', प्राण प्रतिष्ठा में जाएंगे कांग्रेस नेता निर्मल खत्री, राहुल गांधी पर क्या कहा?
कांग्रेस और सपा ने भी किया इनकार
राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता भेजा गया था। हालांकि, कांग्रेस ने 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करते हुए और लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार कर दिया था। कांग्रेस का कहना था कि मंदिर का निर्माण अधूरा है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी निमंत्रण को अस्वीकार करते हुए कहा है कि वो 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाएंगे।
यह भी देखें: Ram Mandir: जब पहली बार गूंजा 'मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा, जानें कैसे हुई 'राम नाम' की राजनीति में इंट्री












Click it and Unblock the Notifications