Today in Politics: PM मोदी आज कोच्चि में करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन, राहुल गांधी हैं पूर्वोत्तर में
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोच्चि में हैं, वो मंगलवार देर रात यहां पहुंच गए थे, उन्होंने रात्रि विश्राम यहां के स्टेट हाऊस मरीन ड्राइव में किया , वो आज सुबह सबसे पहले 7.40 बजे गुरुवयूर मंदिर में पूजा करने के बाद करीब साढ़े 10 बजे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे वो मरीन ड्राइव मैदान में शक्तिकेंद्र प्रभारियों के सम्मेलन में भी भाग लेंगे और इसके बाद वो मलयालम सुपरस्टार सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल होंगे। शादी केरल के गुरुवयूर में श्री कृष्ण मंदिर में होगी। पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी का ये दौरा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनका फोकस इस वक्त दक्षिण भारत में बना हुआ है।
भारत जोड़ो न्याया यात्रा
जहां पीएम मोदी आज केरल में हैं वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याया यात्रा के तहत इस वक्त पूर्वोत्तर में हैं। उन्होंने मंगलवार को कोहिमा में एक बार फिर से पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'इस यात्रा के माध्यम से हम देश के सामने एक वैकप्लिक विजन रख रहे हैं।'
'देश इस वक्त गंभीर दुविधा में है। एक तरह 'नफ़रत और अन्याय' की विचारधारा है और दूसरी तरफ 'भाईचारे और न्याय' की। जहां देश के संसाधनों पर सिर्फ कुछ लोगों का कब्ज़ा है, वहां हम सबकी हिस्सेदारी चाहते हैं। और यह तभी संभव है जब हम 'राजनीति का धर्म' निभाएं, 'धर्म की राजनीति' न करें।'
राम मंदिर को राजनैतिक फंक्शन बना दिया
'हमारे धार्मिक आदर्शों का उपयोग राजनीतिक फायदे के लिये नहीं, एक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए हो इसी में देश का हित है। उन्होंने कहा कि रामलला का कार्यक्रम बीजेपी का प्रोग्राम है, उन्होंने राम मंदिर को राजनैतिक फंक्शन बना दिया है।'












Click it and Unblock the Notifications