PM At Adampur Air Base: पीएम मोदी की कैप देख ही कांपेगा पाकिस्तान, त्रिशूल और बाज का क्या है संदेश
PM At Adampur Air Base: पाकिस्तान ने भारत के आदमपुर एयरबेस को उड़ाने का दावा किया था. मंगलवार को पीएम ने सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील इस एयरबेस का दौरा कर पाकिस्तान के झूठ की धज्जियां उड़ा दी हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान जवानों से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय भी बिताया. इस दौरान पीएम ने वेस्टर्न कमांड की टोपी पहनी, जिसे देखकर पाक आर्मी के होश ठिकाने लग जाएंगे. वेस्टर्न कमांड की टोपी पहनकर पीएम ने एक साथ भारतीय सेना के शौर्य और पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त दोनों की ही याद दिला दी है.

क्यों महत्वपूर्ण है वेस्टर्न कमांड की टोपी
पीएम मोदी ने वेस्टर्न कमांड की जो टोपी पहनी है उसमें रणनीतिक तौर पर बहुत कठोर और स्पष्ट संदेश भी छुपे हुए हैं. वेस्टर्न कमांड की टोपी पर भारतीय वायुसेना के प्रतीक के साथ ही बाज और त्रिशूल भी बना है. यह सेना के शौर्य और विजय की भावना को दिखाता है और बाज दूर तक दुश्मन का पीछा करने और उसे मार गिराने की क्षमता और तीक्ष्ण दृष्टि का प्रतीक है. वेस्टर्न कमांड ही सेना की वह ईकाई है जिसने पाकिस्तान की ओर से किए हालिया हमलों में दुश्मन देश को धूल चटाई है और उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया. पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस का दौरा कर इस तरीके के कई अहम निशाना साधने का काम किया है. इसमें पाकिस्तान के फर्जी दावों की हवा निकालने के साथ ही दिया गया रणनीतिक संकेत भी है.
ये भी पढ़ें India Vs Pak War: आखिरकार पाकिस्तान ने माना ऑपरेशन सिंदूर में हुआ है भयंकर नुकसान, जानिए कितने मरे
पाकिस्तान की सेना के लिए वेस्टर्न कमांड दुखती रग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की थी. भारत के ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाए पाकिस्तान ने अमृतसर, पुंछ, राजौरी समेत भारत के अलग-अलग शहरों, नागरिक विमानों और गुरुद्वारों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. हालांकि, वेस्टर्न कमांड समेत भारतीय वायुसेना और सेना और सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के हर मंसूबे को नाकाम कर दिया. ड्रोन अटैक में पाक आर्मी भारतीय सेना के सटीक एयर डिफेंस के सामने फिसड्डी साबित हुई है. वेस्टर्न एयर कमांड की टोपी में पीएम मोदी को देख पाकिस्तान और उसकी सेना को मिली करारी शिकस्त की याद ताजा करेगी.
ये भी पढ़ें Operation Sindoor: 'डरने की जरूरत नहीं', JK के सीएम उमर अब्दुल्ला का Air Strike के बाद पहला बयान












Click it and Unblock the Notifications