Operation Sindoor: 'डरने की जरूरत नहीं', JK के सीएम उमर अब्दुल्ला का Air Strike के बाद पहला बयान
Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने आज पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी हमलों को निशाना बनाया है। इस स्ट्राइक के बाद पहलगाम के शहीदों के परिवारवालों ने मोदी सरकार और भारतीय सेना को धन्यवाद कहा है तो वहीं एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मीडिया में पहला बयान दिया है।
उन्होंने कश्मीर के आवाम से अपील की है कि 'डरने की जरूरत नहीं है, सब ठीक है। जम्मू-कश्मीर का सीएम होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि राज्य की जनता सुरक्षित रहे, अस्पतालों में सारी सुविधाएं हों, किसी को कोई परेशानी ना हो।'

'आज एहतियातन बार्डर के आस-पास के कुछ जगहों पर स्कूल बंद किए गए हैं लेकिन बाकी जगह हम नहीं चाहते हैं कि बेवजह डर फैले इसलिए जम्मू और श्रीनगर जैसी जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद नहीं किए हैं, हम हालात देखेंगे फिर फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है।'
'फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है'
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा, 'फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, अस्पतालों के ब्लड बैंकों में आपूर्ति की कोई कमी नहीं है, राजमार्ग यातायात के लिए खुला है। रही बात पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने की तो 'जवाब देने का तरीका यही था।'
शुरूआत वहां से हुई यहां से नहीं: सीएम उमर अब्दुल्ला
टफिलहाल पाकिस्तान में कोई नागरिक या मिलिट्री वाली जगह पर हमला नहीं किया गया है, सिर्फ उस जगह पर हमला किया गया जहां आतंकी काम करते हैं जिन्होंने पिछले 30-35 साल जम्मू-कश्मीर में तबाही फलाई है उन्हें निशाना बनाया गया।

शुरूआत वहां से हुई यहां से नहीं, अगर वे पहलगाम में हमले नहीं करते तो ये दिन नहीं आता...हमें पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देना था, पहले हमारे पड़ोसी मुल्क को शांत होना पड़ेगा तब यहां से बंदूके नहीं चलेगी।'
#WATCH | Srinagar: J&K CM Omar Abdullah says, " Right now, there is no need to panic. There is no shortage of essential commodities, no shortage of supplies in blood banks of hospitals...highway is open for traffic..." pic.twitter.com/isMuYpSn7c
— ANI (@ANI) May 7, 2025












Click it and Unblock the Notifications