India Vs Pak War: आखिरकार पाकिस्तान ने माना ऑपरेशन सिंदूर में हुआ है भयंकर नुकसान, जानिए कितने मरे
India Vs Pak War: पाकिस्तान की सैन्य मीडिया यूनिट, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि भारतीय सेना ने 6 और 7 मई को जो हमले किए। इन हमलों में कुल 51 मौते हुईं हैं, हालांकि पाकिस्तान इन्हें मासूम नागरिक बता रहा है जबकि ये सभी लोग वहां मारे गए हैं जहां पर आतंकी ठिकाने संचालित हो रहे थे. इसमें 40 आतंकवादी और उनसे जुड़े लोग मारे गए हैं। आईएसपीआर ने इस कार्रवाई की निंदा जरूर की लेकिन अपनी तरफ से आतंकवाद पर अंकुश लगाने के बारे में एक शब्द नहीं बोला। इसके अलावा 121 से ज्यादा ऐसे लोग बुरी तरह घायल हुए हैं जो या तो टेररिस्ट कैंप में ट्रेनिंग ले रहे थे या उनकी मदद कर रहे थे या फिर खुद आतंकवादी थे।
कितने मरे और कितने घायल?
कुल 11 पाकिस्तानी सशस्त्र बल के जवान भारत के हमलों में मारे गए। इसमें पाकिस्तानी एयरफोर्स के विंग कमांडर लेवल तक के सैन्य अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, संघर्ष 78 पाकिस्तानी सैनिक बुरी तरह घायल भी हुए। हालांकि पाकिस्तान ने शुरुआत में किसी भी कैजुअल्टी से मना किया लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की तबाही और नुकसान के वीडियो बाहर आने लगे तो पाकिस्तान को मजबूरन इस नुकसान को कबूलना पड़ा। ये भी एक तथ्य है कि पाकिस्तान ने अपने नुकसान को काफी कम कर के दिखाया है, जबकि असल आंकड़ा इससे कई गुना ज्यादा हो सकता है।

पाक का ऑपरेशन बन्यन-उम-मार्सोस
भारतीय के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने ऑपरेशन बन्यान-उम-मर्सूस चलाया। जिसमें 26 भारतीय इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। हालांकि पाकिस्तान के इन हमलों को भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से हुए 99 प्रतिशत हमले नाकाम रहे, हालांकि पाकिस्तानी मीडिया पर पाकिस्तानी आर्मी का दबाव साफ देखने को मिला जिसमें पाक मीडिया ने कई सारी गलत खबरे चलाईं, जिनमें भारतीय सैन्य अड्डों को नुकसान दिखाया गया। हालांकि भारतीय सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी सैन्य अड्डों के सुरक्षित होने के फोटो दिखाए गए जो बताता है कि पाकिस्तानी मीडिया ने किस हद तक झूठ बोला।
आतंकियों को पाक की श्रद्धांजलि
आईएसपीआर ने भारत के साथ संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले आतंकियों और जवानों को खुलकर श्रद्धांजलि दी, जिसका एक फोटो अब अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में विवाद का विषय बनी हुई है। इस फोटो में आतंकी रऊफ के साथ पाकिस्तान की पुलिस और फौज दोनों के बड़े अफसर आतंकवादियों को श्रद्धांजलि देते दिखे। इसके अलावा सेना के मीडिया विंग ने पाकिस्तानी सेना और वायु सेना दोनों के शहीद सैन्य अफसरों के नाम जारी किए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications