Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Kisan Nidhi 20th Installment Date: आज आ सकती है किसान निधि की 20वीं किस्त! किन्हें मिलेगा फायदा?

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date: देश के करोड़ों किसानों को हर साल मिलने वाली आर्थिक मदद की अगली किस्त का अब बेसब्री से इंतजार हो रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये सालाना की मदद तीन किस्तों में दी जाती है। इसकी पिछली यानी की 19वीं किस्त फरवरी में आ चुकी है। अब चार महीने से किसान अगली यानी 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

जून बीत गया, जुलाई के भी करीब 3 सप्ताह निकल गए, लेकिन अभी तक किसानों के खातों में पैसे नहीं आए हैं। इस बीच बड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की अगली किस्त किसानों को ट्रांसफर की जा सकती है। अब किसानों की निगाहें आज के इस जनसभा पर टिकी हुई हैं।

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment

हर साल मिलती है 6000 रुपये की मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। ये रकम तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। हर चार महीने पर 2000 रुपये की किस्त आती है। पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी।
ये भी पढ़ें: सीमांचल के जिलों में 100 लोगों पर 120 आधार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बना सिरदर्द, फर्जीवाड़े पर बहस तेज

अब अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार

पिछली किस्त के बाद अब देशभर के किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। जून का महीना बीत चुका है और जुलाई भी आधा खत्म हो गया है, लेकिन अभी तक पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में किसान ये जानना चाहते हैं कि अगली किस्त कब तक उनके खाते में आ सकती है।

18 जुलाई को ट्रांसफर हो सकती है 20वीं किस्त

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान योजना की अगली किस्त शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को ट्रांसफर की जा सकती है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ही किस्त जारी होने की उम्मीद है।

पीएम के विदेश दौरे के कारण हुई देरी

बताया जा रहा है कि 2 जुलाई से 9 जुलाई तक पीएम मोदी विदेश दौरे पर थे, जिसकी वजह से किस्त जारी करने में थोड़ी देरी हुई। अब वो लौट चुके हैं और 18 जुलाई को एक मेगा कार्यक्रम तय है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस दिन किसानों को 2000 रुपये की अगली किस्त मिल सकती है।

जरूरी प्रक्रियाएं हो चुकी हैं पूरी

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अब सिर्फ किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। पिछली बार भी एक बड़े इवेंट के जरिए किस्त जारी की गई थी।

अगर चाहते हैं किस्त मिले तो करें ये जरूरी अपडेट

किसानों को अगली किस्त का लाभ मिल सके, इसके लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान रखना जरूरी है:

1. eKYC जरूर कराएं
अगर आपने अभी तक eKYC नहीं करवाई है तो तुरंत pmkisan.gov.in पर जाकर या नजदीकी CSC सेंटर में जाकर इसे पूरा कर लें। बिना eKYC के पैसा नहीं आएगा।

2. बैंक डिटेल्स चेक करें
बैंक अकाउंट की जानकारी जैसे IFSC कोड, खाता संख्या और आधार लिंकिंग सही है या नहीं, एक बार फिर जरूर जांच लें। गलत जानकारी होने पर पैसा अटक सकता है।

3. लिस्ट में नाम जरूर देखें
'लाभार्थी की स्थिति' वाले सेक्शन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें और देखें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।

4. 'Farmer Registry' भी अनिवार्य
अब सिर्फ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन काफी नहीं है। फार्मर रजिस्ट्री भी जरूरी हो गई है। इसके लिए अपने राज्य के पोर्टल या CSC सेंटर से संपर्क करें।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

अगर आप भारत के नागरिक हैं और आपके पास खेती करने लायक जमीन है, तो आप इस योजना के लिए योग्य हैं। लेकिन अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं, सरकारी पेंशनर हैं या आपके पास संस्थागत जमीन है, तो आप इस योजना के लाभ से बाहर हो सकते हैं।

सभी की नजरें अब 18 जुलाई पर

अगर आपने सभी जरूरी जानकारी सही ढंग से अपडेट कर दी है, तो अगली किस्त जल्द ही आपके खाते में आ सकती है। अब किसानों की निगाहें 18 जुलाई पर टिकी हैं, जब पीएम मोदी रैली में किसान योजना से जुड़ा बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन Aadhaar Card डाउनलोड करना हुआ आसान, बस कुछ स्टेप्स में पाए डिजिटल कॉपी, ये है प्रोसेस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+