ऑनलाइन Aadhaar Card डाउनलोड करना हुआ आसान, बस कुछ स्टेप्स में पाए डिजिटल कॉपी, ये है प्रोसेस
How to Download Aadhaar Card: आज के डिजिटल युग में हर सरकारी या निजी काम में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है, चाहे बैंक खाता खोलना हो, सिम कार्ड लेना हो, या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कार्ड खो जाता है, फट जाता है या फिर हमें इसकी डिजिटल कॉपी की जरूरत होती है। ऐसे में लोग या तो लंबी लाइन में लगने से बचने की सोचते हैं या कंफ्यूजन में पड़ जाते हैं कि आखिर अब करें क्या?
अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि UIDAI ने आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया को इतना आसान बना दिया है। कोई भी व्यक्ति कुछ मिनटों में घर बैठे अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकता है। जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपना आधार कार्ड दोबारा पा सकते हैं।

UIDAI की वेबसाइट से करें शुरुआत
अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या फिर आपको इसकी डिजिटल कॉपी की जरूरत है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट eaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा।
ये भी पढ़ें: IRCTC यूजर्स के लिए नया नियम, बिना Aadhaar वेरिफिकेशन के नहीं मिलेगा तत्काल टिकट, ऐसे करें लिंक
इन तीन तरीकों से कर सकते हैं डाउनलोड
वेबसाइट पर जाकर आपको तीन विकल्प मिलेंगे, जिनमें से किसी एक को चुनकर आप आधार डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधार नंबर (UID)
- एनरोलमेंट ID (EID)
- वर्चुअल ID (VID)
- मोबाइल पर OTP आएगा
जिस भी विकल्प से आप डाउनलोड कर रहे हैं, उससे जुड़ी जानकारी और नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरें। इसके बाद "Send OTP" बटन पर क्लिक करें। कुछ ही सेकेंड में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
पासवर्ड से खुलेगा आधार PDF
डाउनलोड किया गया आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में होगा, जो पासवर्ड से सुरक्षित रहता है। इस फाइल को खोलने के लिए आपको एक खास पासवर्ड डालना होगा। यह पासवर्ड इस फॉर्मेट में होगा:
- आपके नाम के पहले 4 अक्षर (बड़े अक्षरों में) + जन्म का साल
- उदाहरण के तौर पर: अगर आपका नाम "Harshita" और जन्म वर्ष 1997 है, तो पासवर्ड होगा: HARS1997
मोबाइल नंबर जरूरी है
ध्यान रखें कि आधार डाउनलोड करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना जरूरी है। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आप ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर मदद लेनी होगी। अगर आप भी डिजिटल सेवाओं का फायदा उठाना चाहते हैं तो इस आसान प्रक्रिया से अपने आधार कार्ड की कॉपी तुरंत डाउनलोड करें और समय की बचत करें।
ये भी पढ़ें: घर बैठे ही अपडेट होगी आधार की डिटेल्स! E-Aadhaar मोबाइल App लॉन्च करने की तैयारी में UIDAI, क्या होंगे फीचर?












Click it and Unblock the Notifications