PM Kisan 21st Installment Date: कब आएंगे 21वीं किस्त के 2000 आपके खाते में? जान लें जवाब और पूरे कर लें ये काम

PM Kisan 21th Installment Date 2025: भारत कृषि प्रधान देश है और किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ 20वीं किस्त में 9.7 करोड़ किसानों ने लिया था। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। पिछले हफ्ते ही बाढ़ प्रभावित पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दिया है।

बाढ़ प्रभावित किसानों के खाते में समय से पहले यह राशि पहुंचाई गई है, ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। बाढ़ प्रभावित तीन राज्यों के 27 लाख से ज्यादा किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दे दिया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि देशभर के बाकी किसानों के खाते में यह किस्त कब आएगी। जानें सभी सवालों के जवाब।

PM Kisan 21th Installment Date 2025

PM Kisan 21st Installment Date: जानें सभी जवाब

कब मिलेगी बाकी किसानों को 21वीं किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार नवंबर 2025 में दिवाली के बाद 21वीं किस्त जारी कर सकती है। अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है। केंद्र सरकार की ओर से तारीख तय होते ही इसका अपडेट सभी किसानों तक पहुंचा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PM Kisan के 2 हजार रुपये आपके अकाउंट में आएंगे या नहीं? मिनटों में घर बैठे ऐसे करें चेक

कैसे करें PM Kisan 21st Installment के लिए आवेदन?

⦁ सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। "न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन" ऑप्शन पर क्लिक करें।

⦁ यहां 12 अंकों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य और कैप्चा कोड डालें और "गेट ओटीपी" पर क्लिक करें।

⦁ मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें और मांगी गई जानकारी भरें।

⦁ जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें।

⦁ फॉर्म सबमिट करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

⦁ इस तरह किसान आसानी से इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं और किस्त का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: नहीं किया ये प्रोसेस पूरा तो रूक जाएगी पीएम किसान की किस्त, कब है लास्ट डेट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+