PM Kisan के 2 हजार रुपये आपके अकाउंट में आएंगे या नहीं? मिनटों में घर बैठे ऐसे करें चेक

PM Kisan CSC Login: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बन चुकी है। हर चार महीने में मिलने वाली 2,000 रुपये की राशि किसानों की खेती-बाड़ी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। यही वजह है कि किसान इस योजना की हर किस्त का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इस बार 20वीं किस्त का इन्तजार और भी खास है, क्योंकि पहले से ही जून में आने वाली राशि अब तक किसानों के खाते में अगस्त में पहुंची थी। लाखों किसान अपनी नजरें केंद्र सरकार पर लगाए बैठे हैं कि आखिर कब पीएम मोदी अगली किस्त जारी की जाएगी। 3 राज्यों, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों को ये किस्त एडवांस में दे दी गई है।

PM Kisan CSC Login

रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर 2025 के अंत में किसानों के खाते में पैसे आ सकते हैं। लेकिन अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि - "कब आएगा 2,000 रुपये का अगला इंस्टॉलमेंट और कैसे चेक करें स्टेटस?"
ये भी पढ़ें: PM E-Drive Scheme: कहां-कहां लगेंगे EV चार्जिंग स्टेशन? सरकार लेकर आई 100% सब्सिडी वाला प्लान

कब आएगी 21वीं किस्त?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान की 21वीं किस्त अक्टूबर में दिवाली से पहले जारी हो सकती है। पिछली (20वीं) किस्त अगस्त 2025 में किसानों को मिली थी। आमतौर पर किस्त फरवरी, जून और अक्टूबर में आती है, लेकिन इस बार जून में राशि जारी नहीं हुई। इस वजह से 20वीं किस्त अगस्त में आई।

ऐसे करें PM Kisan का इंस्टॉलमेंट स्टेटस चेक

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • "Know Your Status" पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
  • अब देख लें कि आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं।
  • ध्यान रखें कि e-KYC पूरा होना जरूरी है, तभी पैसा आपके खाते में आएगा।

लाभार्थी लिस्ट ऐसे देखें

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर 'किसान कॉर्नर' सेक्शन में Beneficiary List पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
  • Get Report पर क्लिक करते ही आपके गांव की लिस्ट खुल जाएगी।

सेल्फ रजिस्टर्ड किसान ऐसे चेक करें स्टेटस

  • pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • किसान कॉर्नर सेक्शन में Status of Self Registered Farmer/CSC Farmers पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और कैप्चा डालकर स्टेटस चेक करें।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान की 21वीं किस्त का इंतजार, किन्हें मिल चुके 2-2 हजार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+