Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Kisan Yojana: नहीं किया ये प्रोसेस पूरा तो रूक जाएगी पीएम किसान की किस्त, कब है लास्ट डेट?

PM Kisan Registration: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के लिए बड़े पैमाने पर किसान पंजीकरण अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में किसानों का विवरण अपडेट करने और नए पंजीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक अब तक प्रदेश में करीब 50 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण कार्य पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार ने हाल ही में यह स्पष्ट कर दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्तें केवल उन्हीं किसानों को दी जाएंगी, जिन्होंने पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा कराया होगा।

PM Kisan

इसका मतलब यह है कि यदि कोई किसान समय पर पंजीकरण नहीं कराता है तो उसे इस योजना की आगामी किस्तों का लाभ नहीं मिलेगा। इसी वजह से योगी सरकार इस अभियान को गंभीरता से चला रही है। योगी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और अब तक पूरे प्रदेश में आधे से ज्यादा किसानों का पंजीकरण पूरा हो चुका है। कई जिलों ने तो 55 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा करके मिसाल पेश की है।
ये भी पढ़ें: PM E-Drive Scheme: कहां-कहां लगेंगे EV चार्जिंग स्टेशन? सरकार लेकर आई 100% सब्सिडी वाला प्लान

हर जिले में विशेष शिविरों का आयोजन

किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने जिलाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हर जिले में रोजाना पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत प्रत्येक गांव में कम से कम एक शिविर लगाना अनिवार्य होगा।

इन शिविरों में किसानों को मौके पर ही पंजीकरण और विवरण अपडेट करने की सुविधा दी जाएगी। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे किसानों को पूरी प्रक्रिया में मदद करें ताकि कोई भी किसान पीछे न छूटे।

तेजी से बढ़ रहा है पंजीकरण

प्रदेश के कई जिलों ने इस अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यहां 55 प्रतिशत से अधिक पंजीकरण पूरा हो चुका है। इनमें प्रमुख जिले इस प्रकार हैं -

  • रामपुर - 61.37%
  • बिजनौर - 58.92%
  • हरदोई - 58.31%
  • श्रावस्ती - 58.01%
  • पीलीभीत - 57.58%
  • अंबेडकरनगर - 57.46%
  • मुरादाबाद - 57.17%
  • बरेली - 56.80%
  • गाजियाबाद - 56.79%
  • कौशाम्बी - 56.09%

इन जिलों की प्रगति देखकर अन्य जिलों को भी तेजी से काम पूरा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजीकरण पूरा करने के बाद किसानों को सीधे बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त मिलती रहेगी। इसके अलावा, सरकार भविष्य में आने वाली अन्य किसान योजनाओं का लाभ भी उन्हीं किसानों को दे पाएगी जिनका डेटा पोर्टल पर अपडेट होगा।

सरकार की अपील

योगी सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। ऐसा करने से वे योजना की आगामी किस्त से वंचित नहीं होंगे। साथ ही, शिविरों में जाकर अपने आधार, बैंक खाते और जमीन से जुड़ी जानकारी भी सही करवा सकते हैं। सरकार का कहना है कि पंजीकरण किसानों के हित में है और इसे लेकर किसी तरह की लापरवाही भविष्य में नुकसान पहुंचा सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान की 21वीं किस्त का इंतजार, किन्हें मिल चुके 2-2 हजार?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+