पीयूष गोयल ने दी रेलवे के महत्वपूर्ण ऐप की जानकारी, इनके इस्तेमाल से आसान होगा सफर
भारत में स्मार्टफोन के चलन में आने के बाद कई मोबाईल ऐप भी रेलवे ने लॉन्च किए हैं। इनसे टिकट बुकिंग और रेलवे से जुड़े दूसरे कामों के लिए आसानी हुई है। कुछ महत्वपूर्ण एप इस तरह से हैं।
नई दिल्ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने क्योरा पर एक सवाल का जवाब देते हुए रेल मंत्रालय के तरफ से चलाई जा रही अहम ऐपलीकेशंस की जानकारी दी है। पीयूष गोयल ने बतााया है रेलवे ने लगातार नई तकनीकों को अपनाया है और वक्त-वक्त पर कई बदलाव भी किए हैं। भारत में स्मार्टफोन के चलन में आने के बाद कई मोबाईल ऐप भी रेलवे ने लॉन्च किए हैं। इनसे टिकट बुकिंग और रेलवे से जुड़े दूसरे कामों के लिए आसानी हुई है। कुछ महत्वपूर्ण ऐप इस तरह से हैं।

रेल सारथी और यूटीएस ऐप
रेल सारथी- इस ऐप का इस्तेमाल टिकट बुक करने , ट्रेन के स्टेटस की जानकारी हासिल करने के लिए कर सकते हैं।
यूटीएस- अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम यानि यूटीएस ऐप को ट्रेन टिकट खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां से प्लेटफॉर्म और सेसन टिकट खरीदे जा सकते हैं। यात्री मोबाइल पर ही अपना टिकट दिखाकर यात्रा कर सकते हैं। इस ऐप से खरीदे टिकट का प्रिंट आउट लेने की जरूरत नहीं है।

आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट- यह रेलवे का काफी अहम ऐप है। इस ऐप के जरिए ट्रेन टिकट खरीदा जा सकता है, साथ ही ये ऐप हवाई टिकट के लिए दूसरी ऐप से भी लिंक है। इसके जरिए खाना और ट्रिप भी प्लान की जा सकती है।
आईआरसीटीसी टूरिज्म ऐप- ये आप आपको अपनी छुट्टियां प्लान करने और टूर पैकेज बुक करने की सुविधा देता है। ये भारत में मुनासिब खर्चे में टूर की सुविधा देता है।
आईआरसीटीसी केटरिंग- इस ऐप के जरिए आप अपने लिए भारत में कहीं भी खाना बुक कर सकते हैं। ऐप पर कैश ऑन डिलवरी या फिर क्रेडिट-डेबिट कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पीएनआर नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

एनटीएस ऐप
एनटीएस- नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम यानि एनटीएस उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं, जो रोजाना या फिर जल्दी-जल्दी सफर करते हैं। ये ऐप ट्रेन के शेड्यूल, रियल टाइम ट्रेन स्टेटस इंफोर्मेशन, ट्रेनों के रद्द होने की खबर इस पर मिलती है।
सीओएमएस- कमपलेंट मैनेजमेंट सिस्टम ऐपलीकेशन पर रेल संबधित किसी भी तरह की शिकायत की जा सकती है।
कोचमित्र और क्वीनमाईकोच- इस ऐप पर रेलवे में गंदगी की शिकायत की जा सकती है। यहां पर शिकायत पर तुरंत सफाई की सुविधा मिलती है।
रेलवे पार्सल ऐप्लीकेशन- इस ऐपलीकेशन के जरिए रेल के जरिए आ रहे अपने पार्सल का ताजा स्टेटस और उसका वजन आदि जान सकते हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications