Parliament Session: अमित शाह ने कांग्रेस पर किया ताबड़तोड़ अटैक, गृहमंत्री के भाषण के बाद राज्यसभा स्थगित

Parliament Session: संसद के मानसून सत्र का आज 8 वां दिन है, राज्यसभा में आज भी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा जारी है, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चर्चा की शुरुआत की है, अपने संबोधन में एस जयशंकर ने कहा कि 'सिंधु जल संधि स्थगित करने का फैसला एकदम सही है।' राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार की तरफ से चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि नेहरू की गलती की वजह से भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बन सका। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Parliament Session

LIVE Feed
Jul 30, 2025, 8:48 PM IST

गुरुवार सुबह तक के लिए राज्यसभा स्थगित

गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के बाद राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Jul 30, 2025, 8:45 PM IST

नेहरू जी ने सुरक्षा परिषद की सदस्यता चीन को दी: शाह

राज्यसभा में एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह ने पंडित नेहरू का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'उस समय (नेहरू जी के समय) अनौपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की ओर से सुझाव दिया गया कि चीन को संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध किया जाए। नेहरू जी ने वो जगह चीन को दे दी। अगर नेहरू जी चाहते तो आज भारत सुरक्षा परिषद का सदस्य होता। आज मोदी जी को प्रयास करने की जरूरत नहीं पड़ती।'
Jul 30, 2025, 8:32 PM IST

राहुल गांधी को भी शाह ने याद दिलाई चीन की

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'कल राहुल गांधी चीन-चीन चिल्ला रहे थे, लेकिन जब चीन की लड़ाई समाप्त हुई तब आपने (कांग्रेस) क्या किया? जब चीन की लड़ाई समाप्त हुई तब हमारा 38 हजार वर्ग किमी हिस्सा चीन को अक्साई चीन देने का काम कांग्रेस पार्टी और उनके नाना जवाहरलाल नेहरू ने किया।'
Jul 30, 2025, 8:29 PM IST

अमित शाह ने कांग्रेस शासनकाल में भागे आतंकियों का दिया हवाला

अमित शाह ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आतंकी दाऊद इब्राहिम, सैय्यद सलाहुद्दीन, टाइगर मेमन, अनीश इब्राहिम, रियाज भटकल इकबाल भटकल किसके राज में भागे? कांग्रेस आतंकवाद के मुद्दे पर सवाल उठाने के लायक नहीं है।
Jul 30, 2025, 8:07 PM IST

कश्मीर में अब पत्थरबाजी नहीं होती: शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'कश्मीर में पत्थरबाजी में युवा शामिल नहीं होते हैं। आर्टिकल 370 खत्म करने का असर है कि आतंकी संगठनों में अब कश्मीरी युवा नहीं शामिल हो रहे हैं। घाटी में जो भी आतंकी मारे जा रहे हैं वे सभी पाकिस्तानी हैं।'
Jul 30, 2025, 7:51 PM IST

कांग्रेस की वजह से देश में आतंकवाद फैला: शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में आतंकवाद फैलने का कारण कांग्रेस का लचर रवैया और तुष्टिकरण की राजनीति है। ये लोग 1971 की लड़ाई को निर्णायक बताते हैं। अगर ऐसा था, तो आतंकवाद क्यों फैला?
Jul 30, 2025, 7:37 PM IST

चिदंबरम के बयान पर गृहमंत्री का पलटवार

गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों चिदंबरम के दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा, 'मैं आज इस सदन के माध्यम से श्री चिदंबरम से पूछना चाहता हूं कि आप किसको बचाना चाहते थे- पाकिस्तान को,लश्कर ए तोयबा को, आतंकवादियों को... आपको शर्म नहीं आती। जिस दिन उन्होंने (चिदंबरम) सवाल पूछा, उसी दिन हर हर महादेव हो गया। उसी दिन तीनों आतंकवादी ढेर हो गए। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी की ये मानसिकता पूरी दुनिया के सामने चिदंबरम जी ने उजागर कर दी।'
Jul 30, 2025, 7:35 PM IST

'ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के लिए सेनाओं का आभार'

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव... इन दोनों के लिए जिन सुरक्षा बलों ने भारत का सम्मान बढ़ाया है, उन सभी को हम हृदयपूर्वक बहुत-बहुत साधुवाद देना चाहता हूं।'
Jul 30, 2025, 7:31 PM IST

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे पर भड़के शाह

सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे ही सदन में बोलने खड़े हुए विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी दल लगातार मांग कर रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी सदन में बयान देने क्यों नहीं आए हैं। इसके बाद शाह नाराज हो गए और बैठ गए। मल्लिकार्जुन खड़गे बोलने के लिए उठे जिसके बाद दोनों शीर्ष नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी हुई।
Jul 30, 2025, 7:10 PM IST

'ऑपरेशन सिंदूर' से दिखाई भारत की ताकत

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दी जानकारी, विपक्षी सांसदों ने पीएम से जवाब की मांग पर किया हंगामा
Jul 30, 2025, 6:47 PM IST

बीजेडी सांसद ने किया ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन

राज्यसभा में बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की मजबूती और संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा, 'यूएई, कांगो, सिएरा लियोन और लाइबेरिया के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को सभी देशों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दुनिया ने देख लिया कि जब हमारे लोगों पर हमला होता है तो भारत संयमि प्रतिशोध के साथ जवाब देता है। पूरी दुनिया ने सिर्फ 22 मिनट में देख लिया कि चुप्पी हमारी कमजोरी नहीं है।'
Jul 30, 2025, 6:25 PM IST

सिंदूर तो उजड़ गया तो ऑपरेशन का नाम Sindoor क्यों?

सिंदूर तो उजड़ गया तो ऑपरेशन का नाम Sindoor क्यों? बोलीं जया बच्चन, भड़के लोग,बोले-'बहुत ड्रामा करती हैं'
Jul 30, 2025, 6:17 PM IST

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित।
Jul 30, 2025, 6:16 PM IST

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने का प्रस्ताव लोकसभा से पारित

लोकसभा में संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने से संबंधित विधिसम्मत प्रस्ताव (Statutory Resolution) पारित कर दिया गया है।
Jul 30, 2025, 5:55 PM IST

हमारी चुप्पी कमजोरी नहीं, तैयारी है- सस्मित पात्रा

राज्यसभा में बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के तहत जब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने यूएई, कांगो, सिएरा लियोन और लाइबेरिया का दौरा किया, तो हमें वहां की स्थिति की बेहतर समझ मिली। हर जगह हमारा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रभावशाली और सफल रहा। हम युद्ध नहीं करते, हम शोहरत नहीं चाहते, लेकिन जब हमारे लोगों पर हमला होता है, तो भारत ऐसा जवाब देता है जो अनुशासित, सुनियोजित और विनाशकारी होता है। सिर्फ 22 मिनट में हमने साबित कर दिया कि हमारी चुप्पी कमजोरी नहीं, बल्कि तैयार रहने का संकेत है..."
Jul 30, 2025, 5:15 PM IST

ऑपरेशन सिंदूर नाम पर भड़कीं जया बच्चन

राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम पर सवाल उठाते हुए कहा, "इस ऑपरेशन का नाम 'सिंदूर' क्यों रखा गया? लोगों का सिंदूर उजड़ गया। वो मारे गए और उनकी पत्नियां पीछे रह गईं।"
Jul 30, 2025, 4:52 PM IST

'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर मंथन तेज़

'वन नेशन वन इलेक्शन' पर चर्चा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सांसद संसद भवन एनेक्सी पहुंचने लगे हैं। इस बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि इस प्रणाली की व्यवहारिकता, संभावनाएं और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
Jul 30, 2025, 4:50 PM IST

PM साफ कहें कि ट्रंप बकवास कर रहे हैं- डॉ. जॉन ब्रिटास

राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई बहस के दौरान सीपीआई(एम) सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने कहा,"...हम चाहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री आगे आएं और साफ कहें कि डोनाल्ड ट्रंप बकवास कर रहे हैं, और हम उसकी निंदा करते हैं। और हम (सरकार का) समर्थन करेंगे...
Jul 30, 2025, 4:29 PM IST

पहलगाम हमले के पीड़ितों से न मिलने पर पीएम की आलोचना

राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हाल ही में आठ अलग-अलग देशों के दौरे पर गए, लेकिन उन्हें पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों से मिलने का समय नहीं मिला।
Jul 30, 2025, 4:08 PM IST

अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में बड़ा बदलाव: जे.पी. नड्डा

राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं शून्य पर आ गई हैं, जबकि 2010 से 2014 के बीच ऐसी घटनाएं 2000 से ज्यादा थीं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों में कश्मीर घाटी एक भी दिन के लिए बंद नहीं हुई। नड्डा ने कहा कि आज स्थानीय आतंकवाद खत्म हो चुका है और अब केवल विदेशी आतंकवादी बचे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी आतंकवादी की औसत उम्र अब सिर्फ 7 दिन रह गई है। यह सब आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति का नतीजा है।
Jul 30, 2025, 3:59 PM IST

उरी सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले जे.पी. नड्डा

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि 1947 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब भारत के प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि उरी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सिर्फ तीन दिनों के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक की गई और आतंकियों के लॉन्चिंग पैड नष्ट कर दिए गए। नड्डा ने कहा कि यही बदलते भारत की पहचान है और इसे उस दौर से तुलना करनी चाहिए जब नेता सिर्फ कहते थे कि "देखेंगे क्या करना है।"
Jul 30, 2025, 3:51 PM IST

आतंकवाद पर मोदी सरकार की उपलब्धि का जिक्र

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि एक पूर्व रक्षा मंत्री ने कभी कहा था कि भारत की नीति यह है कि सीमाओं का विकास नहीं करना ही सबसे अच्छा बचाव है, क्योंकि अविकसित सीमा विकसित सीमा से ज्यादा सुरक्षित होती है। नड्डा ने आगे कहा कि एक पूर्व गृह मंत्री ने तो यह तक कहा था कि "मुझे कश्मीर जाने में डर लगता है।" उन्होंने कहा कि उस दौर में देश अंधकार में जी रहा था। नड्डा ने दावा किया कि 2014 से 2025 के बीच जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में आतंकी हमले बंद हो गए।
Jul 30, 2025, 3:42 PM IST

जे.पी. नड्डा का कांग्रेस पर तंज: "वे गोलियां चलाते रहे और हम बिरयानी खिलाते रहे"

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि हमें उस समय की कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की हद को समझना होगा। उन्होंने कहा कि 2008 के जयपुर बम धमाकों के बाद, जो इंडियन मुजाहिदीन ने किए थे, भारत और पाकिस्तान ने कुछ विशेष विश्वास बहाली के कदमों पर सहमति जताई। नड्डा ने तंज कसते हुए कहा, "वे हमें गोलियों से छलनी करते रहे और हम उन्हें बिरयानी खिलाने चले गए।" उन्होंने यह भी बताया कि उस समय पाकिस्तान के लिए ट्रिपल-एंट्री परमिट की अनुमति भी दी गई थी।
Jul 30, 2025, 2:54 PM IST

ट्रंप को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का सवाल

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संसद में कहा कि सरकार को खुले तौर पर कहना चाहिए कि डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार के पास ऐसा कहने का साहस क्यों नहीं है और वे इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख क्यों नहीं अपना रहे।
Jul 30, 2025, 2:44 PM IST

ट्रंप के दावे पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह 29वीं बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा किया है कि युद्धविराम में उनकी भूमिका रही। हुड्डा ने कहा कि अगर ट्रंप ने वैश्विक मंच पर 29 बार यह कहा है कि यह युद्धविराम व्यापार के बदले हुआ था, तो यह भारत की छवि के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री को इस दावे को खुलकर खारिज करना चाहिए, ताकि भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को कोई नुकसान न पहुंचे।
Jul 30, 2025, 2:37 PM IST

TRF और पाकिस्तान पर RSP सांसद का हमला, अमेरिका को भी दी सलाह

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के सांसद एन.के. प्रेमचंद्रन ने संसद में कहा कि यह निर्विवाद तथ्य है कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का हाथ है और इसे पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने अफसोस जताया कि भारत इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से नहीं उठा पाया और पाकिस्तान की निंदा के लिए वैश्विक सहमति नहीं बना सका। प्रेमचंद्रन ने कहा कि इज़राइल को छोड़कर किसी भी देश ने पाकिस्तान की भूमिका की निंदा नहीं की, यहां तक कि रूस ने भी पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराने में भारत का समर्थन नहीं किया।
Jul 30, 2025, 2:29 PM IST

विपक्ष केवल आरोप लगाता रहता है: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज राज्यसभा में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हमारी कोई बातचीत नहीं हुई। जब ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम होना चाहिए, तो हमने स्पष्ट कर दिया था कि हमें हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। विपक्ष केवल आरोप लगाता रहता है: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
Jul 30, 2025, 1:56 PM IST

'पीएम मोदी और विदेश मंत्री गोल-मोल बोल रहे'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम और टैरिफ पर दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "पीएम मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, अगर आप ध्यान से सुनें तो वे 'गोल-मोल' शब्द हैं। राहुल गांधी ने कल भी कहा था, उन्हें सीधे कहना चाहिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं..."
Jul 30, 2025, 1:52 PM IST

अमित शाह शाम 4 बजे के बाद राज्यसभा में बोलेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज दोपहर 3 बजे राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष चर्चा के दौरान बोलेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह शाम 4 बजे के बाद राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में हिस्सा लेंगे।
Jul 30, 2025, 1:18 PM IST

PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई: एस जयंशकर

दुनिया में कहीं भी ऐसा कोई नेता नहीं था जिसने भारत से अपने अभियान बंद करने को कहा हो... व्यापार से कोई संबंध नहीं था... हमारे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच कोई बातचीत नहीं हुई: एस जयंशकर
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+