Parliament Session DAY 8: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आज होगी राज्यसभा में बहस, एस जयशंकर करेंगे शुरुआत

Parliament Session DAY 8: मानसून सत्र का आज 8वां दिन है, बीते दो दिन से सदन में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जबरदस्त बहस देखी गई, विपक्ष की ओर से कई तीखे वार सरकार पर किए गए तो वहीं सरकार की ओर से भी करार जवाब विपक्ष को देने की कोशिश की गई। आज भी सदन में काफी हंगामा देखने को मिल सकता है।

बुधवार को भी राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर दोपहर 1 बजे सदन में बहस शुरू करेंगे तो वहीं आज राज्यसभा में अमित शाह 'ऑपरेशन सिंदूर' बोलेंगे और उसके बाद जेपी नड्डा अपनी बात रखेंगे।

Parliament Session DAY 8

मंगलवार को पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर देश को जानकारी दी और जमकर विपक्ष पर हमला बोला, जिसके बाद तिलमिलाए विपक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी सवालों के जवाब नहीं दिए हैं।

'हमें युद्धविराम स्वीकार नहीं करना चाहिए था'

पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि 'हमें अपनी देशभक्ति के लिए प्रधानमंत्री मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। दुनिया जानती है कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी की क्या भूमिका रही है, प्रधानमंत्री को इसका श्रेय खुद नहीं लेना चाहिए, बल्कि हमारे सशस्त्र बलों को देना चाहिए, हमें युद्धविराम स्वीकार नहीं करना चाहिए था और पाकिस्तान को तीन टुकड़ों में विभाजित कर देना चाहिए।'

'दुनिया के किसी नेता ने ऑपरेशन बंद करने को नहीं कहा'

आपको बता दें कि लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 'दुनिया के किसी नेता ने भारत से अपना ऑपरेशन बंद करने को नहीं कहा। पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से हमला रोकने की गुहार लगाई थी, क्योंकि वो हमारा हमला नहीं झेल पा रहा था।' जिस पर विपक्ष ने कहा कि फिर ट्रंप ने क्यों कहा भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर उन्होंने कराया, पीएम मोदी क्यों इस पर नहीं बोल रहे हैं?

मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा (Parliament Session DAY 8)

मालूम हो कि 'ऑपरेशन सिंदूर' 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों को निशाना बनाया गया था। मालूम हो कि 21 जुलाई से शुरु हुआ मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। 12 अगस्त को दोनों सदन स्थगित कर दिए जाएंगे और स्वतंत्रता दिवस के बाद 18 अगस्त को फिर से शुरू होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+