Tsunami: रूस में आया 8.7 तीव्रता का महाभूकंप, सुनामी की चेतावनी, हेल्पलाइन नंबर जारी, खतरे में Japan

Tsunami Alert: बुधवार सुबह रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद जापान, अमेरिका और रूस के तटों पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने पहले जारी की गई चेतावनी को सुनामी अलर्ट में अपग्रेड कर दिया है, जिसमें जापान के प्रशांत तट पर 3 मीटर (गज) तक ऊँची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है।

तटीय इलाकों से लोगों को हटाया जा रहा है। क्षेत्रीय आपातकालीन स्थितियों के मंत्री सर्गेई लेबेदेव के अनुसार, कामचटका के लोगों से 'प्रायद्वीप के तट से दूर जाने' का आग्रह किया। हवाई के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई और वो स्थिति पर नजर रखे हुए है।'

Russia Tsunami Alert

कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका के अन्य पश्चिमी तटीय राज्यों और हवाई में रहने वाले भारतीय नागरिकों को निम्नलिखित गाइडलाइन जारी की गई है

  • स्थानीय अलर्ट का पालन करें।
  • स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन और अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्रों सहित अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जारी अलर्ट पर सावधानीपूर्वक नज़र रखें।
  • सुनामी की चेतावनी जारी होने पर ऊंचे स्थानों पर चले जाएं।
  • तटीय क्षेत्रों से बचें।
  • आपात स्थिति के लिए तैयार रहें और अपने उपकरणों को चार्ज रखें।
  • सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है-+1-415-483-6629

कामचटका में एक किंडरगार्टन क्षतिग्रस्त हो गया (Tsunami)

अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि एक सुनामी उत्पन्न हुई है जो हवाई द्वीपों के सभी तटों पर नुकसान पहुंचा सकती है, भूकंप के कारण कामचटका में एक किंडरगार्टन क्षतिग्रस्त हो गया। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, 'आज का भूकंप गंभीर था और दशकों में सबसे मजबूत था।'

Tsunami को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया Tweet

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Tweet किया कि 'रूस में 8.7 मीटर का भूकंप | हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट के लिए सुनामी निगरानी लागू है। जापान भी खतरे में है।'

इन जगहों पर है Tsunami का सबसे ज्यादा खतरा

  • इक्वाडोर
  • रूस
  • उत्तर-पश्चिमी हवाई द्वीप समूह
  • चिली
  • कोस्टा रिका
  • फ़्रेंच पोलिनेशिया
  • गुआम
  • हवाई
  • जापान
  • जार्विस द्वीप
  • जॉनस्टन एटोल
  • किरिबाती
  • मिडवे द्वीप
  • पाल्मायरा द्वीप
  • पेरू
  • समोआ
  • सोलोमन द्वीप समूह
  • अंटार्कटिका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • चुक
  • कोलंबिया
  • कुक द्वीप समूह
  • अल साल्वाडोर
  • फ़िजी
  • ग्वाटेमाला
  • हाउलैंड और बेकर द्वीप समूह
  • इंडोनेशिया
  • केरमाडेक द्वीप
  • कोसरे
  • मार्शल द्वीप
  • मेक्सिको
  • नाउरू
  • न्यू कैलेडोनिया
  • न्यूज़ीलैंड
  • निकारागुआ
  • नियू
  • उत्तरी मारियाना द्वीप
  • पलाऊ
  • पनामा
  • पापुआ न्यू गिनी
  • फ़िलीपींस
  • पिटकेर्न द्वीप
  • पोह्नपेई
  • ताइवान
  • टोकेलाऊ
  • टोंगा
  • तुवालु
  • वानुअतु
  • वेक द्वीप
  • वालिस और फ़्यूचूना
  • अमेरिकी समोआ
  • याप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+