'PM मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप के बीच नहीं होई कोई बात',मध्यस्थता के मुद्दे पर एस जयशंकर ने राज्यसभा में दिया जवाब
S Jaishankar in Rajya Sabha: संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जारी चर्चा के बीच बुधवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राज्यसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही, उम्मीद है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बहस का समापन करेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जयशंकर के बाद भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी दोपहर 3 बजे के आसपास राज्यसभा में अपना पक्ष रखेंगे।
'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस मंगलवार को राज्यसभा में शुरू हुई थी, जबकि लोकसभा में इस पर चर्चा सोमवार को हुई थी। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था।

जयशंकर ने राज्यसभा में क्या-क्या कहा
जयशंकर ने दी अहम जानकारी
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि संयुक्त राष्ट्र की निगरानी समिति (UNSC Monitoring Committee) ने पहली बार 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) का जिक्र अपनी रिपोर्ट में किया है। यह वही संगठन है जिसने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम दिया था। जयशंकर ने कहा कि अब इस मामले को आगे प्रतिबंध समिति (Sanctions Committee) के सामने रखा जाएगा।
सिंधु जल संधि पर बड़ा बयान
जयशंकर ने साफ कहा कि सिंधु जल संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के समर्थन को पूरी तरह छोड़ नहीं देता। उन्होंने कहा, "खून और पानी साथ नहीं बह सकते।"
आतंकवाद को वैश्विक एजेंडे पर लाने की सफलता
विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने आतंकवाद को वैश्विक एजेंडे पर लाने में सफलता पाई है। चाहे वह ब्रिक्स (BRICS) हो, शंघाई सहयोग संगठन (SCO), क्वाड (QUAD) या द्विपक्षीय वार्ता-हर स्तर पर भारत ने यह मुद्दा मजबूती से उठाया है। उन्होंने 26 साल से फरार आतंकी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने उसे भारत लाकर न्याय के कटघरे में खड़ा किया है।
पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं
जयशंकर ने कहा, "मैं उन्हें कहना चाहता हूं, वे कान खोलकर सुन लें। 22 अप्रैल से 16 जून के बीच प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच एक भी फोन कॉल नहीं हुआ।"
#WATCH | "...Main unko kehna chahta hoon, woh kaan kholke sun le. 22 April se 16 June tak, ek bhi phone call President Trump aur Prime Minister Modi ke beech mein nahi hua." says EAM Dr S Jaishankar during discussion on Operation Sindoor in Rajya Sabha pic.twitter.com/0ZYkdOGae4
— ANI (@ANI) July 30, 2025
किसी भी देश को नहीं मिली मध्यस्थता की भूमिका
जयशंकर ने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू होने के बाद कई देशों ने भारत से संपर्क किया था, लेकिन भारत ने सभी को साफ संदेश दिया कि पाकिस्तान के साथ कोई भी मसला केवल द्विपक्षीय रूप से ही सुलझाया जाएगा। भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के आतंकी हमले का जवाब जारी रहेगा और अगर पाकिस्तान को यह रोकना है तो वह केवल डीजीएमओ (DGMO) के जरिए औपचारिक अनुरोध करे।
उचित जवाब देगा भारत
विदेश मंत्री ने कहा कि 9 मई को अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान अगले कुछ घंटों में हमला कर सकता है। इस पर प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि अगर ऐसा हुआ तो भारत उचित जवाब देगा। इसके बाद भारत की कार्रवाई में पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली ध्वस्त कर दी गई और उनके एयरबेस को निष्क्रिय कर दिया गया।
न कोई वैश्विक दबाव, न व्यापार से संबंध
जयशंकर ने दोहराया कि न तो किसी वैश्विक नेता ने भारत से ऑपरेशन रोकने को कहा और न ही इसका व्यापार से कोई संबंध था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच इस दौरान कोई बातचीत नहीं हुई।
पीएम मोदी का बड़ा बयान
लोकसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर की गई कार्रवाई के दौरान किसी भी देश ने भारत को रोकने की कोशिश नहीं की। पीएम ने साफ किया कि भारत ने अपने 100% लक्ष्य हासिल करने के बाद ही ऑपरेशन को रोका। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने भविष्य में कोई हरकत की तो भारत निर्णायक जवाब देगा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी पाकिस्तान की कथित प्रचार लाइन का समर्थन करने का आरोप लगाया।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications