सिंदूर उजड़ गया तो ऑपरेशन का नाम Sindoor क्यों? बोलीं जया बच्चन, भड़के लोग,बोले-'बहुत ड्रामा करती हैं'
Jaya Bachchan: मानसून सत्र के 8वें दिन राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा जारी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बहस की शुरुआत की और साफ शब्दों में कहा कि 'सीजफायर के लिए किसी भी देश के नेता से पीएम मोदी की बात फोन पर नहीं हुई थी।'
इसके बाद कई गणमान्य नेताओं ने बारी-बारी से इस विषय पर अपना पक्ष रखा लेकिन समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कुछ ऐसा बोला, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनसे नाराज हो गए।
दरअसल जया बच्चन बुधवार को सदन में अपने चिर-परिचित अंदाज से थोड़ा जुदा नजर आईं। उन्होंने बिना गुस्साए या चिल्लाए सदन में अपनी बात कही, हालांकि वो तंज कसने से बाज नहीं आईं।

उन्होंने जमकर केंद्र सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि 'इसी सदन में छाती ठोककर बड़े ही दावे के साथ कहा गया था कि आतंकवाद खत्म हो जाएगा, हम वादा करते हैं? क्या हुआ उस वादे का? पहलगाम में वो सभी यात्री केंद्र सरकार के वादे के ही भरोसे गए थे ना।'
'ऑपरेशन सिंदूर'... ये सिंदूर ना क्यों दिया गया?
इसके बाद जया बच्चन ने कहा कि 'एक तो सर, मैं आप लोगों को बधाई दूंगी कि आपने ऐसे लेखकों को रखा हुआ है जो बड़े-बड़े नाम देते हैं, 'ऑपरेशन सिंदूर'... ये सिंदूर नाम क्यों दिया गया? सिंदूर तो उजड़ गया लोगों का, जो मारे गए जिनकी पत्नियां रह गईं।'
'आपके झूठे वादे के भरोसे ये सभी JK वहां गए थे'
आप सभी लोगों को देश से माफी मांगनी चाहिए। आपके झूठे वादे के भरोसे ये सभी यात्री वहां गए थे, वहां जन्नत है, आप उन 25 लोगों को बचा नहीं पाए, आप लोगों के अंदर इतनी विनम्रता नहीं है कि आप मृतकों के परिवारवालों से माफी मांगे, आप लोग ये नहीं कह पाए कि हमसे गलती हो गई, हम आपके परिवार वालों को बचा नहीं पाए।'
Jaya Bachchan की बात पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
जया बच्चन के इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। लोग जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने जया बच्चन की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा है कि - 'घड़ी घड़ी ड्रामा करती हैं' तो एक यूजर ने लिखा - 'ऐश्वर्या के लिए दुख होता है।'
पहले भी Jaya Bachchan हो चुकी हैं आलोचना की शिकार
आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब वो अपने बयान की वजह से चर्चा में आई हैं, इससे पहले भी अपनी टिप्पणी के कारण आलोचना का शिकार हो चुकी हैं।
'देश में सबसे गंदा पानी कुंभ में, जहां लाशें फेंक दी गईं'
29 जनवरी 2025 में उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ पर जया बच्चन ने कहा था कि 'देश में सबसे गंदा पानी कुंभ में, जहां लाशें फेंक दी गईं' , जिस पर काफी बवाल मचा था। वीएचपी ने तो उनकी गिरफ्तारी की मांग तक कर डाली थी।
'मैं कितना टैक्स देती हूं, इधर-उधर क्या देख रही हैं'
पिछले साल संसद में बहस के दौरान जया बच्चन एक बीजेपी सांसद पर तब भड़क गई थीं, जब उन्होंने कहा कि 'बॉलीवुड देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली इंडस्ट्री है', इस पर भाजपा सांसद ने आपत्ति जताई तो वो गुस्से से लाल हो गईं और बोलीं कि 'साबित कीजिए, क्या आप जानना चाहती हैं कि मैं कितना टैक्स देती हूं, इधर-उधर क्या देख रही हैं, मुझसे डायरेक्टली पूछिए।'
जगदीप धनखड़ से सीधे भिड़ गई थीं Jaya Bachchan
साल 2024 के अगस्त में जब जया बच्चन और जगदीप धनखड़ (जिन्होंने हाल ही में उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया) के बीच संसद में तीखी झड़फ हुई थी, दरअसल धनखड़ ने उन्हें बोलने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि, 'जया अमिताभ बच्चन आप बोलिए.' इस पर जया बच्चन ने कहा,'मैं कलाकार हूं, बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशन समझती हूं आपको टोन जो स्वीकार करने वाला नहीं है।' जिसके बाद भी काफी बवाल मचा था।












Click it and Unblock the Notifications