Parliament Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित
Parliament Session LIVE: संसद का मानसून सत्र चल रहा है लेकिन विपक्ष के विरोध और हंगामे की वजह से ठीक से सदन चल नहीं पा रहा है। बीते तीन दिन तो विपक्ष का काफी हंगामा देखने को मिला है, आज भी इंडिया ब्लॉक के सदस्यों ने SIR पर विरोध प्रदर्शन किया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
बिहार वोटर लिस्ट विवाद: मंत्री ने दी सफाई, कहा- हर चुनाव से पहले होता है पुनरीक्षण
बिहार में SIR (Special Intensive Revision) को लेकर विपक्ष के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि संशोधित आधार पर जो नई मतदाता सूची तैयार की गई है, उसका मसौदा प्रकाशन 1 अगस्त को किया जाएगा। 1 अगस्त से 1 सितंबर तक, पूरे एक महीने की अवधि लोगों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए दी गई है, जिसमें कोई भी व्यक्ति सूची की समीक्षा कर सकता है और अगर किसी का नाम छूट गया है या किसी नाम में गलती है तो चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दे सकता है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से की जाएगी। ये प्रक्रिया शुरू से होती रही है... हर चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाता है।
राहुल गांधी ने SIR को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना
'हम EC को नहीं छोड़ेंगे', बिहार चुनाव से पहले SIR पर बवाल जारी, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
उनकी मंशा सही नहीं है:केसी वेणुगोपाल
राजद नेता तेजस्वी यादव के बिहार चुनाव बहिष्कार संबंधी बयान पर कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "देश में मौजूदा परिस्थितियों ने तेजस्वी यादव पर यह कहने का दबाव बनाया... चुनाव आयोग अप्रत्यक्ष रूप से मतदाता सूची से इतने सारे नाम हटाने की मंजूरी दे रहा है... उनकी मंशा सही नहीं है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।"
'क्या मृत वोटरों को लिस्ट में रहने दें हम', क्यों भड़का EC?
'क्या मृत वोटरों को लिस्ट में रहने दें हम', चुनाव आयोग ने विपक्ष से पूछे तीखे सवाल, क्यों भड़का EC?
2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस पर हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
Mumbai Train Blast Case में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, HC के आदेश पर रोक, कहा- दोबारा जेल भेजने की जरूरत नहीं
हम संसद के अंदर बोलने में असमर्थ हैं: चंद्रशेखर आजाद
हम संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि हम पिछले तीन दिनों से संसद के अंदर बोलने में असमर्थ हैं, सरकार सभी राज्यों में स्कूल बंद करके शिक्षा का अधिकार छीन रही है, वे गरीब बच्चों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं: सांसद चंद्रशेखर आज़ाद
किसी को मुद्दों पर बोलने नहीं देते: कंगना रनौत
विपक्ष की कुछ ज़िम्मेदारियाँ होती हैं। देश संसद में उनके व्यवहार को देख रहा है। वे सदन में अनावश्यक हंगामा करके लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटते हैं। वे रोज़ वेल में घुस जाते हैं। मंत्री रोज़ पूरी तैयारी से आते हैं, लेकिन किसी को मुद्दों पर बोलने नहीं देते: कंगना रनौत
पीके की जनसुराज किसे करेगी डैमेज?
Bihar Election 2025: NDA या India Bloc ? पीके की जनसुराज किसे करेगी डैमेज? C-Voter के फाउंडर ने दिया जवाब
Fact Check: उपराष्ट्रपति का बंगला सील?
Fact Check: सरकार ने सील करा दिया पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बंगला? क्या है सच्चाई?
अगला उपराष्ट्रपति BJP से होगा! अंतिम मुहर मोदी के लौटते ही
Vice President: अगला उपराष्ट्रपति BJP से होगा, सहयोगी दलों को एंट्री नहीं! फाइनल फैसला PM मोदी के लौटते ही
स्वामी प्रसाद के कांवड़ियों पर बयान से मचा बवाल
स्वामी प्रसाद के कांवड़ियों पर बयान से मचा बवाल, विरोध में मौर्य के घर 'जलाभिषेक' करने पहुंचे लोग!
तेजप्रताप के सपने में आए PM, BJP में शामिल होने का दिया ऑफर
तेजप्रताप के सपने में आए PM मोदी, BJP में शामिल होने का दिया ऑफर, जानिए लालू के बड़के लाल का जवाब
विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता: प्रियंका गांधी वाड्रा
विपक्षी नेता जब भी बोलना चाहते हैं, उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। हम चर्चा की मांग करते रहे हैं, उन्हें सहमत होना चाहिए। पिछले सत्र में मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि व्यवधान सत्ता पक्ष से शुरू हो रहा था। वे कोई विषय उठाते थे ताकि हम उस पर प्रतिक्रिया दें और फिर हंगामा होता था और फिर सदन स्थगित हो जाता था। यह उनके लिए बिलकुल सही है: प्रियंका गांधी वाड्रा
कौन हैं रामनाथ ठाकुर, बिहार से होंगे अगले उपराष्ट्रपति?
Ram Nath Thakur: कौन हैं रामनाथ ठाकुर, बिहार से होंगे अगले उपराष्ट्रपति? नड्डा से मुलाकात के बाद चर्चा में
'हमें SIR पर जवाब चाहिए', कांग्रेस सांसद ने किया Tweet
Parliament Monsoon Session Day 4: 'हमें SIR पर जवाब चाहिए', कांग्रेस सांसद ने किया Tweet, भारी हंगामे के आसार
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications