Fact Check: सरकार ने सील करा दिया पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बंगला? क्या है सच्चाई?
Fact Check: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने देश की राजनीति को गरमा दिया है। इसके बाद एक और खबर आई जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खबर में दावा किया गया कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश के उपराष्ट्रपति का आधिकारिक आवास सील कर दिया गया है। इस दावे की सच्चाई जानने के लिए वनइंडिया ने इसका फैक्ट चेक किया।
क्या सच में सील हुआ है उपराष्ट्रपति का आवास?
उपराष्ट्रपति का निवास संसद परिसर के बगल में और नॉर्थ ब्लॉक के पीछे स्थित है। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आधिकारिक आवास को सील कर दिया गया है और उन्हें बंगला खाली करने के लिए कहा गया है।

फर्जी निकले सभी दावे
It is being widely claimed on social media that Vice President’s official residence has been sealed and former VP has been asked to vacate his residence immediately #PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 23, 2025
❌ These claims are #Fake.
✅ Don’t fall for misinformation. Always verify news from official… pic.twitter.com/3jIDDaiu7A
पीआईबी ने इन दावों को "फर्जी" बताते हुए खारिज कर दिया है। यह खंडन धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफे के बाद आया है। उन्होंने व्यक्तिगत स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोमवार शाम को इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे के साथ, धनखड़ कार्यकाल के बीच में इस्तीफा देने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति बन गए हैं।
इस्तीफे पर भी उठ रहे सवाल
जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम राष्ट्रपति भवन से अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अपने सामान की पैकिंग शुरू कर दी थी। अधिकारियों के अनुसार, वे जल्द ही उपराष्ट्रपति एन्क्लेव छोड़कर टाइप VIII के सरकारी बंगले में चले जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया, "पैकिंग अभी भी जारी है और इसमें थोड़ी जल्दबाजी दिख रही है।" उनके इस्तीफे पर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है।
पहले ही छोड़ सकते हैं आधिकारिक आवास!
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर पूर्व उपराष्ट्रपति को सेवानिवृत्ति गृह में शिफ्ट होने के लिए एक महीने का समय मिलता है, लेकिन संकेत स्पष्ट हैं कि धनखड़ उपराष्ट्रपति एन्क्लेव पहले ही छोड़ देंगे। धनखड़ पिछले साल अप्रैल में नए एन्क्लेव में रहने वाले पहले उपराष्ट्रपति थे।
अपने इस्तीफे में धनखड़ ने संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) का उल्लेख किया और कहा कि वे "स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता" देने के लिए पद छोड़ रहे हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications