स्वामी प्रसाद के कांवड़ियों पर बयान से मचा बवाल, विरोध में मौर्य के घर 'जलाभिषेक' करने पहुंचे लोग!

Swami Prasad Maurya: लखनऊ में एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी ने माहौल गर्मा दिया है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर एक नया विवाद सामने आया। उन्होंने कांवड़ियों को लेकर जो टिप्पणी की, वह विश्व हिंदू रक्षा परिषद को रास नहीं आई। उनके खिलाफ विरोध जताने के लिए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता लखनऊ में उनके आवास के बाहर जुटने लगे हैं।

खास बात यह रही कि उन्होंने मौर्य के आवास पर 'जलाभिषेक' करने का ऐलान कर दिया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हालात को संभालने के लिए प्रशासन ने तत्काल भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है, और हर तरफ पुलिस की तैनाती देखी जा सकती है। यह पूरा मामला अब न केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन चुका है।

Swami Prasad Maurya

'जलाभिषेक' की चेतावनी पर पुलिस सतर्क

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मौर्य के घर का 'जलाभिषेक' करने का ऐलान किया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस किसी भी तरह की अव्यवस्था या हिंसा को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा में बारबालाओं की अश्लीलता! वायरल डांस वीडियो पर भड़कीं अनुराधा पौडवाल

विरोध में जुटे कार्यकर्ता

सैकड़ों की संख्या में परिषद से जुड़े लोग हाथों में पोस्टर और नारों के साथ पहुंचे हैं। उनका कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान किया है। इस बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने मौर्य के घर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

'बाबा के भक्त गुंडागर्दी नहीं करते'

कांवड़ियों पर दिए अपने बयान को लेकर जारी विवाद के बीच राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर अपना पक्ष साफ किया है। उन्होंने विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा उनके आवास के 'शुद्धिकरण' की मांग पर तीखा जवाब देते हुए कहा, "जिसके खुद के विचार दूषित हों, वह किसी और को शुद्ध कैसे कर सकता है?"

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "मैं अपने बयान पर कायम हूं। भोले बाबा के भक्त कभी सड़कें नहीं जाम करते, गाड़ियां नहीं तोड़ते, महिलाओं को चोट नहीं पहुंचाते और आम लोगों की यात्रा में बाधा नहीं बनते। अगर ये काम कांवड़िए नहीं कर रहे, तो फिर कौन कर रहा है? जाहिर है, ये वही लोग हैं जो भाजपा सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी कर रहे हैं और पूरे प्रदेश में डर का माहौल बना रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का असली मकसद प्रदेश में पूरा नियंत्रण जमाना है, और इस तरह की घटनाओं के जरिए लोगों में भ्रम और भय फैलाया जा रहा है। मौर्य ने सवाल उठाया, "क्या जो लोग शुद्धिकरण की मांग कर रहे हैं, वही लोग नहीं हैं जिन्हें सरकार संरक्षण दे रही है?"
ये भी पढ़ें: UP News: CM Yogi और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह की मुलाकात, उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+