Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हम EC को नहीं छोड़ेंगे', बिहार चुनाव से पहले SIR पर बवाल जारी, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

Rahul Gandhi on SIR: बिहार की सियासत में इन दिनों एक नया विवाद गरमाया हुआ है। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) यानी SIR को लेकर विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस काफी आक्रामक हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग मतदाताओं का पुनरीक्षण कर रहा है जिसे लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है।

इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर ऐसा बयान दे दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। राहुल गांधी ने खुले मंच से चुनाव आयोग को चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वो चुनाव आयोग के पीछे आएंगे।

Rahul Gandhi on SIR

राहुल गांधी का यह बयान न सिर्फ चुनाव आयोग के लिए एक सीधा संदेश माना जा रहा है, बल्कि इसे 2024 के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों की झलक के रूप में भी देखा जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "मैं चुनाव आयोग को एक संदेश देना चाहता हूं - अगर आपको लगता है कि आप बच निकलेंगे, तो आप गलतफहमी में हैं। हम आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।"
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार में गरमाया वोटर लिस्ट विवाद, JDU सांसद ने SIR को बताया 'तुगलकी फरमान'

SIR प्रक्रिया को बताया राजनीति से प्रेरित

राहुल गांधी ने इस प्रक्रिया को राजनीतिक साजिश बताया और आरोप लगाया कि इसके जरिए दलितों, पिछड़ों और गरीबों को डराने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि यह प्रक्रिया सिर्फ सामाजिक न्याय के पक्ष में आवाज उठाने वालों को निशाना बनाने के लिए की जा रही है।

जनता के समर्थन से लड़ाई जारी रखने का ऐलान

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ एक प्रक्रिया के खिलाफ नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम को ठीक करने के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता उनके साथ है और वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

नीतीश सरकार पर भी साधा निशाना

बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी राहुल गांधी ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की साजिशों में शामिल है और लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

चुनाव आयोग पर धांधली की इजाजत का आरोप!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के "100 फीसदी पक्के सबूत" हैं कि चुनाव आयोग ने कर्नाटक की एक सीट पर धांधली की इजाजत दी। राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि "हम इसे ऐसे ही नहीं जाने देंगे, हम चुनाव आयोग को छोड़ेंगे नहीं।"

राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब भारत का चुनाव आयोग जैसा काम नहीं कर रहा है और वह अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम है।

जब उनसे बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार संबंधी बयान पर सवाल किया गया, तब राहुल गांधी ने दोहराया कि उनके पास कर्नाटक में धांधली के पूरे सबूत मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, "यह 90 फीसदी नहीं, बल्कि 100 फीसदी पक्का सबूत है। जब हम चाहेंगे, तब इसे आपके सामने रखेंगे।"

राजनीतिक हलचल तेज

राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को बड़े आंदोलन में बदलने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें: Ram Nath Thakur: कौन हैं रामनाथ ठाकुर, बिहार से होंगे अगले उपराष्ट्रपति? नड्डा से मुलाकात के बाद चर्चा में

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+