Bihar Election 2025: NDA या India Bloc ? पीके की जनसुराज किसे करेगी डैमेज? C-Voter के फाउंडर ने दिया जवाब
Bihar Assembly Election 2025 Hindi: बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने एड़ी चोटी का दम अभी से लगा दिया है। नीतीश कुमार जहां फिर से सत्ता वापसी का ख्वाब देख रहे हैं तो वहीं राजद को लगता है कि इस बार जनता उनका ही साथ देगी लेकिन इसी बीच प्रशांत किशोर की मौजूदगी ने चुनावी जंग को और रोचक कर दिया है।
चुनाव रणनीतिकार के रूप में विख्यात पीके खुद ही कह रहे हैं कि 'वो वोटकटवा पार्टी हैं, अब बिहार बदलने वाला है, इस बार जनता उसे वोट करेगी, जो कि सच में चाहता है कि बिहार में विकास हो, लोग पिछले 25-30 वर्ष से लालू-नीतीश के शासन से ऊब चुके हैं और एक नया विकल्प चाहते हैं।'

फिलहाल उनके दावों में कितनी सच्चाई है, ये तो चुनावी नतीजे बता देंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि बिहार के सियासी पटल पर अब गेम मजेदार हो गया है। इसी बीच 'सी वोटर' ने एक सर्वे कराया, जिसमें उसने जनता से सीधे सवाल किया था कि बिहार विधानसभाचुनाव में जनसुराज किसे डैमेज करेगी?
NDA-INDIA ब्लॉक दोनों को नुकसान (Bihar Assembly Election 2025)
इस पोल में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया। पोल के नतीजे के हिसाब से 20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि 'पीके की पार्टी से NDA का वोट कटेगा' तो वहीं 18 प्रतिशत लोगों ने कहा कि'पीके के आने से इंडिया ब्लॉक को नुकसान होगा' तो 'वहीं 35 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो कि मानते हैं कि प्रशांत किशोर की वजह से NDA-INDIA ब्लॉक दोनों को नुकसान होगा।'
क्या PK की लोकप्रियता बदलेगी वोट में? (Bihar Assembly Election 2025)
इस बारे में C Voter के फाउंडर यशवंत देशमुख ने NEWS TAK से बात करते हुए कहा कि 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रशांत किशोर BUZZ तो क्रिएट कर रहे हैं और वो मुद्दों पर सबसे पहले रिएक्शन भी दे रहे हैं, तो वहीं भीड़ भी उनके पास ठीक-ठाक ही आ रही है। एक फ्रेशनेस भी है और उसी के कारण एक BUZZ बना हुआ है लेकिन इनकी लोकप्रियता वाले नंबर वोट में बदलेंगे, इसमें मुझे संदेह है और वो वोट क्या सीट में भी बदलेगा, इस पर भी मुझे शक है, अगर वो ये कर पाए तो ये किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।'
PK या तो हीरो बनेंगे या फिर जीरो साबित होंगे (Bihar Assembly Election 2025)
इसके बाद उन्होंने कहा कि 'प्रशांत किशोर जाति की राजनीति से अलग हटकर बात कर रहे हैं जो कि बिहारवालों के लिए काफी मुश्किल बात है क्योंकि यहां के लोग जाति की राजनीति के इतर कुछ देखते ही नहीं हैं इसलिए मैं ये कह सकता हूं कि या तो PK हीरो बनेंगे या फिर जीरो साबित होंगे। यह एक अजीब सी स्थिति है, हमने जब डेटा का आंकलन किया तो अलग सी स्थिति देखने को मिली क्योंकि एक बड़ा वर्ग कह रहा है कि प्रशांत किशोर दोनों (एनडीए और इंडिया ब्लॉक) दोनों के ही वोट काटेंगे।'
चिराग पासवान वाला हाल ना हो? (Bihar Assembly Election 2025)
'देखिए जेडीयू के खिलाफ उन्होंने एक बड़ा कैंपन चलाया है। ये ठीक वैसे ही है जैसे कि चिराग पासवान ने 5 साल पहले 'हनुमान' बनकर घर में ही आग लगाई थी और जेडीयू को अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया था, ऐसा लग रहा था कि पीके भी उसी तरह NDA का वोट काटेंगे, खासकर जेडीयू का लेकिन जनता का मूड कुछ और ही दिख रहा है, इसलिए अब ऐसा कहा जा सकता है कि कहीं ना कहीं ये मूवेंट आरजेडी के लिए सहज नहीं होगा लेकिन व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि आरजेडी का जो वोट ( मुस्लिम-यादव) है, वो उनसे नहीं छीनेगा।'
जेडीयू और कांग्रेस के वोट पर नजर
'लेकिन खास बात मैं ये देख रहा हूं कि प्रशांत किशोर लगातार नीतीश और कांग्रेस पर हमलवार हैं, ऐसे में लगता है कि वो खुद जेडीयू और कांग्रेस के वोट पर नजर रख रहे हैं और वो इनके बीच में अपनी महफिल जमाने में जुटे हुए हैं।'
एक नजर में समझें पूरा गणित (Bihar Assembly Election 2025)
- RJD और JDU को सीधी चुनौती: PK के निशाने पर बार-बार नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव परिवार रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका जनाधार प्रभावित हो सकता है, खासकर युवा और मध्यम वर्ग में।
- BJP को परोक्ष फायदा: चूंकि PK का अभियान विपक्षी दलों की आलोचना पर केंद्रित रहा है, C-Voter के विश्लेषण के अनुसार इसका सीधा फायदा बीजेपी को हो सकता है क्योंकि विपक्षी वोटों का विभाजन होगा।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications