Sansad Mein Aaj Kya Hua: ऑपरेशन सिंदूर पर तनातनी, अमित शाह-अखिलेश में झड़प, खड़गे और नड्डा भी भिड़े
Sansad Mein Aaj Kya Hua: मानसूत्र सत्र के पहले दिन से ही संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हो रहा है। सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर शुरू हुई चर्चा मंगलवार को भी जारी रही। दोनों सदनों में इस मु्द्दे पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह और समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव के बीच तीखी तकरार हुई। राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच भी तकरार हुई। नड्डा इस दौरान खड़गे पर बेहद नाराज दिखे और कहा कि वह अपना बैलेंस खो चुके हैं।
हालांकि विपक्षी सांसदों के भारी विरोध के बाद नेता सदन जेपी नड्डा ने अपना बयान वापस ले लिया, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा। कांग्रेस अध्यक्ष और सदन में पार्टी के नेता खड़गे ने कहा कि मुझे मेंटल कहा जा रहा है, मुझे मेंटल कहा गया है। मैं इसे छोड़ूंगा नहीं। लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव की जानकारी दी।

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने याद दिलाई 1971 की
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार को 1971 की याद दिलाते हुए कहा कि उस सरकार की इच्छाशक्ति अलग थी और भारत का लोहा दुनिया ने माना था। इस सरकार के पास एक कॉल आया और 30 मिनट में सरेंडर कर दिया।
Sansad Mein Aaj Kya Hua: ऑपरेशन महादेव की जानकारी Amit Shah ने दी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया है। तीनों की पहचान सुलेमान उर्फ फैजल, जिबरान और अफगान के तौर पर हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पी. चिदंबरम जी को कहना चाहता हूं कि ये तीनों पाकिस्तानी नागरिक हैं और हमारे पास प्रूफ भी है।
यह भी पढ़ें: गृहमंत्री Amit Shah ने लोकसभा में की पुष्टि, 'Operation Mahadev में मारे गए पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकी'
गृहमंत्री Amit Shah और अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस
गृहमंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर पर बोल रहे थे और इसी दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश जी को आतंकियों के नाम सुनकर दुख हो रहा है। इस पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया जिसके बाद दोनों पक्षों के सांसद हंगामा करने लगे। इसी दौरान शाह ने यह भी कहा कि पीओके और पाकिस्तान नेहरू जी की गलती है।
Priyanka Gandhi ने अमित शाह पर बोला हमला
प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि युद्ध तक पहुंचकर युद्ध रोक दिया गया। युद्ध हमारे प्रधानमंत्री ने नहीं बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने रोका। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरी मां के आसुओं की बात कर रहे थे, मैं जवाब देना चाहता हूं। मेरी मां के आंसू तब बहे थे जब मेरे पिता को उन्होंने आतंकी हमले में खो दिया था। मैं पहलगाम के पीड़ितों का दर्द समझती हूं।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor पर चर्चा में Priyanka Gandhi बोलीं, 'आतंकी हमले में पिता को खोया, पहलगाम का दर्द समझती हूं'
शिवसेना, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसद भी बोले
कल्याण से शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने कहा, 'पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले एक परिवार के तीन लोग मेरे क्षेत्र के हैं। मैंने उनका दर्द और अपनों के खोने की पीड़ा देखी है। विपक्ष के लोग हम पर सवाल उठा रहे हैं। इन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि मुंबई हमले के बाद उस समय के कांग्रेस सीएम अपने बेटे के लिए फिल्म प्रोड्यूसर को ताज की सैर करा रहे थे।'
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हिंदी विरोध पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां सांसद तमिल में बोलते हैं, हम उनका सम्मान करते हैं। तमिल भाषा और संस्कृति महान है, लेकिन आप लोगों के हिंदी बोलने पर विरोध करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications