Operation Sindoor पर चर्चा में Priyanka Gandhi बोलीं, 'आतंकी हमले में पिता को खोया, पहलगाम का दर्द समझती हूं'
Priyanka Gandhi On Operation Sindoor: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में मंगलवार को दोनों ही पक्षों से कई सांसदों ने हिस्सा लिया। गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार की ओर से पहले ऑपरेशन महादेव की जानकारी दी और फिर पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर स्थिति स्पष्ट की। कांग्रेस की तरफ से वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने हिस्सा लिया। उन्होंने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। सरकार की नीतियों और एक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया।
प्रियंका गांधी ने भारतीय सेना और सैन्य बलों की सराहना की और कहा कि देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा 'सरकार कहती है कि हमने आतंकवाद को हरा दिया है, खत्म कर दिया है। 22 अप्रैल 2025 को जब 26 लोगों को उनके परिवार के सदस्यों के सामने मारा गया, तब यह हमला कैसे हुआ? हमारी सरकार कह रही थी कि कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया है।'

Priyanka Gandhi ने सीजफायर के ऐलान पर उठाया सवाल
कांग्रेस सांसद ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, 'बैसरन घाटी का रास्ता आसान नहीं है। हम जानते हैं कि यहां जंगल और पहाड़ों के बीच से चढ़कर जाना पड़ता है। वहां सुहाने मौसम में लोग परिवार के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ने कहा था कि जब आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा, तब एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा।'
उन्होंने सीजफायर के ऐलान पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जंग होते-होते रुक गई। जंग नहीं हुई और इस रुकावट का ऐलान देश की सरकार नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति कर रहे हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री के गैर-जिम्मेदाराना रवैये की निशानी है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं वो 22 बच्चे, जिन्हें गोद लेने वाले हैं राहुल गांधी, क्या है ऑपरेशन सिंदूर से उनका कनेक्शन
PM Modi और गृहमंत्री अमित शाह पर भी साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह समझना चाहिए कि सिर्फ उपलब्धियों का श्रेय नहीं लेना होता है। यह कांटों भरा मुकुट है, यह सोने का ताज नहीं है। प्रियंका ने अपने भाषण में गृहमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, 'गृहमंत्री आज मेरी मां के आंसुओं की बात कर रहे थे। मैं इसका जवाब देना चाहती हूं। मेरी मां के आंसू तब बहे थे जब उन्होंने आतंकी हमले में मेरे पिता को खोया था। पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों का दर्द मैं समझती हूं।'
यह भी पढ़ें: लोकसभा में गरजे अमित शाह, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर ऑपरेशन महादेव पर दी डिटेल्स, बताया सीज फायर क्यों और कैसे हुआ?
Priyanka Gandhi ने गृहमंत्री से पूछे तीखे सवाल
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में गृहमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'गृहमंत्री जी ने कहा कि पाकिस्तान के पास शरण में आने के बजाए कोई चारा नहीं था। सवाल है- आपने शरण दी क्यों? आतंकी हमारे देश में आकर लोगों को मार डालते हैं और आप उन्हें शरण दे रहे हैं। आपने इस बात का जवाब अपने एक भी भाषण में क्यों नहीं दिया? जैसे ही शरण की बात उठी, गृह मंत्री इतिहास में चले गए। वे नेहरू जी, इंदिरा जी से लेकर मेरी मां के आंसुओं तक पहुंच गए। लेकिन इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि सीजफायर क्यों हुआ, जंग क्यों रुकी?'












Click it and Unblock the Notifications