गृहमंत्री Amit Shah ने लोकसभा में की पुष्टि, 'Operation Mahadev में मारे गए पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकी'
Amit Shah On Operation Mahadev: लोकसभा में मंगलवार को भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने सोमवार को श्रीनगर के पास हुए ऑपरेशन महादेव में 3 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें लश्कर आतंकी और पहलगाम हमले में शामिल सुलेमान उर्फ फैजल समेत तीन दहशतगर्ग मारे गए हैं।
ऑपरेशन महादेव के बारे में जानकारी देते हुए गृहमंत्री ने कहा, 'कल (सोमवार) के ऑपरेशन में तीनों आतंकवादी सुलेमान, अफगान और जिबरान मारे गए। जो लोग उन्हें खाना पहुंचाते थे, उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। जब इन आतंकवादियों के शव श्रीनगर लाए गए, तो हमारी एजेंसियों द्वारा हिरासत में रखे गए लोगों ने उनकी पहचान की

गृहमंत्री Amit Shah ने की सुलेमान के मारे जाने की पुष्टि
ऑपरेशन महादेव के बारे में जानकारी देते हुए गृहमंत्री ने कहा, 'सुलेमान उर्फ फैजल समेत तीन आतंकी मारे गए हैं। सेना, सीआरपीएफ के जॉइंट ऑपरेशन में ये तीनों मारे गए। लश्कर से जुड़ा सुलेमान पहलगाम आतंकी हमले में लिप्त था। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सदन के माध्यम से पूरे देश को बताना चाहता हूं जिन्होंने हमारे नागरिकों को मारा था, ये तीनों आतंकी मारे गए।'
यह भी पढ़ें: सावन का सोमवार और Operation Mahadev, एक डिवाइस ने पहलगाम के हत्यारों का किया काम तमाम, जानें इनसाइड स्टोरी
गृहमंत्री ने लोकसभा में की भारतीय सेना की तारीफ
लोकसभा में ऑपरेशन महादेव की जानकारी देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने सैन्य बलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की बैठक में हमने ये व्यवस्था बनाई कि किसी भी सूरत में पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले भागने न पाएं।
शाह ने कहा, 'आतंकवादियों की एक्टिविटी की हमें सूचना मिली थी। इसके बाद आईबी और सेना ने सिग्नल कैप्चर करने के लिए मई से लेकर लगातार 22 जुलाई तक प्रयास किया। बहुत अधिक ठंड होने की वजह से सैन्यकर्मियों को सिग्नल नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए सेना के अधिकारी घंटों पैदल चलते रहे, लेकिन सिग्नल कैप्चर करने में सफल रहे।'
यह भी पढ़ें: Operation Mahadev: 'मासूम पाकिस्तानियों को मार रही इंडियन आर्मी’, पाक के अखबारों में ये क्या छपा?












Click it and Unblock the Notifications