Sansad Mein Aaj Kya Hua: विपक्ष का हाई वॉल्टेज ड्रामा, बिल की कॉपी फाड़ गृहमंत्री पर फेंके कागज के टुकड़े
Sansad Mein Aaj Kya Hua: संसद के दोनों सदनों में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ और विपक्षी सांसदों का हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिला। विपक्ष ने बिहार एसआईआर और 30 दिन से ज्यादा जेल में रहने पर पीएम-सीएम तक को पद से हटाने वाले विधेयक का विरोध किया। लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग विधेयक पेश किया गया। इस दौरान दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। शोर-शराबे की वजह से सदन की कार्यवाही को बीच में कई बार स्थगित भी करना पड़ा।
हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी थी। दोपहर दो बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए।

Sansad Mein Aaj Kya Hua: दिन भर चलता रहा बवाल
Amit Shah ने पेश किया संविधान संशोधन विधेयक
लोकसभा में संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया। उन्होंने तीनों बिल जेपीसी के पास भेजने की सिफारिश की इसके साथ ही विपक्षी सांसदों का हंगामा शुरू हो गया। इंडिया अलायंस के सांसद वेल में पहुंच गए और 'तानाशाही नहीं चलेगी', 'संविधान बचाओ' जैसे नारे लगाने लगे। इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्षी सांसदों को फटकार भी लगाई।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: रोजगार-शिक्षा चाहिए, लालू-नीतीश का रंगीन खेल नहीं चाहिए, डर-मजबूरी की सियासत ख़त्म- PK
Amit Shah और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी तकरार
संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक के तहत प्रस्तावित किया गया है कि अगर कोई भी पीएम, सीएम या मंत्री 30 दिन से ज्यादा लगातार जेल में रहे, तो उसे पद से हटाया जा सकता है। इस विधेयक का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जब अमित शाह जेल गए थे, तो क्या उन्होंने इस्तीफा दिया था? इस पर गृहमंत्री ने जवाब दिया कि नैतिक आधार पर मैंने जेल जाने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था और जब तक दोषमुक्त नहीं हुआ कोई संवैधानिक पद नहीं लिया था।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम ने सरकार की भर दी झोली, संसद में मंत्री ने बताया कितनी हुई कमाई
ऑनलाइन गेमिंग विधेयक, 2025 लोकसभा में पेश
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग विधेयक, 2025 पेश किया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है। साथ ही देश में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर पैसों की धोखाधड़ी, ऑनलाइन सट्टाबाजी, लॉटरी गेम पर पूरी तरह से रोक भी लगाई जा सकेगी।
भारी हंगामे की वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही प्रभावित
सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में बिहार में SIR के मु्द्दे पर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद 12 बजे तक के लिए लोकसभा और राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा। 12 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो फिर हंगामा होने लगा। किसी तरह से भारी हंगामे के बीच लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल पेश किया गया, लेकिन इसे पेश करते ही सदन दो बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। राज्यसभा में भी शोर-शराबा और हंगामा होता रहा, जिसकी वजह से किसी मुद्दे पर सार्थक चर्चा नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: क्या है PM, CM और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक? जिसे अमित शाह ने लोकसभा में पेश किया












Click it and Unblock the Notifications