पीएम मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम ने सरकार की भर दी झोली, संसद में मंत्री ने बताया कितनी हुई कमाई

Mann Ki Baat revenue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' न सिर्फ आम लोगों से संवाद का प्रभावी मंच बन चुका है, बल्कि यह सरकार के लिए कमाई का अहम जरिया भी बन गया है। जनहित के मुद्दों को सीधे जनता तक पहुंचाने वाला यह कार्यक्रम पारंपरिक और डिजिटल दोनों माध्यमों से करोड़ों लोगों से जुड़ चुका है और आज एक मजबूत जन-संवाद का माध्यम बन चुका है।

'मन की बात' सिर्फ रेडियो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी पहुंच सोशल मीडिया और डिजिटल स्पेस में भी साफ नजर आती है। हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम अब एक राष्ट्रीय संवाद मंच बन गया है, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये की आय हो रही है। यह बात संसद में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने बताई।

Mann Ki Baat revenue

इतने रुपए की हो चुकी है कमाई

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने राज्यसभा में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' से अब तक कुल 34.13 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का निर्माण आकाशवाणी अपने मौजूदा संसाधनों के जरिए करता है और इसके लिए किसी भी तरह का अतिरिक्त खर्च नहीं किया जाता।

'क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित होता'

मंत्री मुरुगन ने यह भी बताया कि 'मन की बात' का प्रसारण न सिर्फ आकाशवाणी और दूरदर्शन जैसे पारंपरिक माध्यमों से होता है, बल्कि यह डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी व्यापक रूप से उपलब्ध है। कार्यक्रम को डीडी फ्री डिश के अलावा 48 आकाशवाणी रेडियो चैनलों और 92 निजी टीवी चैनलों पर प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा यह क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित होता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें Seshadri Chari के बहाने तमिलनाडु के चुनावी गणित को साधने में जुटी BJP? PM Modi और संघ ने खेला बड़ा दांव

डिजिटल माध्यमों पर इसकी पहुंच लगातार बढ़ रही

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने यह भी बताया कि 'मन की बात' कार्यक्रम को पारंपरिक माध्यमों के अलावा डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बड़ी संख्या में लोग सुनते और देखते हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजऑनएआईआर मोबाइल ऐप पर 260 से अधिक आकाशवाणी चैनल उपलब्ध हैं, जहां यह कार्यक्रम नियमित रूप से प्रसारित होता है।

इसके अलावा 'मन की बात' प्रसार भारती की न्यूज़ फीड सेवा 'पीबी शब्द' पर भी सुना जा सकता है। मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम को फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी देश और दुनिया भर में लोग देख और सुन रहे हैं। डिजिटल माध्यमों पर इसकी पहुंच लगातार बढ़ रही है, जिससे यह कार्यक्रम एक वैश्विक संवाद मंच का रूप ले चुका है।

ये भी पढ़ें PM Modi से अचानक परिवार संग मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे, क्‍या हैं इस मुलाकात के सियासी मायने?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+