Sansad Mein Aaj Kya Hua: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, शुभांशु शुक्ला का लोकसभा में सम्मान
Sansad Mein Aaj Kya Hua: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक जोर आजमाइश तेज हो गई है। इस बीच सोमवार को संसद के दोनों सदनों में संग्राम देखने को मिला। विपक्षी दलों के हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही प्रभावित होती है। विपक्षी सांसदों ने पहले संसद परिसर में और फिर सदन के अंदर भी बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। स्पीकर ओम बिरला इस पर काफी नाराज भी हुए और उन्होंने विपक्षी सांसदों को चेतावनी भी दी।
Sansad Mein Aaj Kya Hua: दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद में फिर से बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा। वह अपने साथ चुनाव की प्रिंट रसीद लेकर भी आए थे।

संसद परिसर और सदन के अंदर वोट चोर गद्दी छोड़ और बिहार SIR पर इंडिया अलायंस और दूसरे दलों के सांसदों ने हंगामा किया। हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित भी करनी पड़ी। राज्यसभा में भी विपक्षी दलों के हंगामे की वजह से कार्यवाही बाधित करनी पड़ी। हालांकि, भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच ही कुछ बिल सदन के पटल पर रखे गए।
यह भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ला के नाम संसद का सत्र! ISS यात्रा पर हुई चर्चा, आज शाम होगी पीएम मोदी से मुलाकात
Lok Sabha में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का सम्मान
लोकसभा में अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला का सम्मान किया गया और उनकी सकुशल वापसी पर स्पीकर ने खुशी जताई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान में महाशक्ति बनकर उभर रहा है। हर बच्चा शुभांशु शुक्ला की तरह अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देख रहा है।
तटीय नौवहन विधेयक 2025 पर चर्चा
तटीय नौवहन विधेयक 2025 पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, 'कांग्रेस ने कभी पोर्ट और शिपिंग सुधारों को प्राथमिकता नहीं दी थी। इस दिशा में हमने 11 अहम सुधार पेश किए हैं। आज देश के बंदरगाह लगातार विकसित हो रहे हैं और पानी के मार्ग से होने वाले व्यापार की गति में तीव्रता आई है।'
यह भी पढ़ें: क्या गाय राष्ट्रीय पशु बनेगी? देश भर में चल रहे इस बहस पर केंद्र सरकार ने संसद में किया बड़ा खुलासा
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा और वॉकआउट
राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से कार्यवाही प्रभावित होती रही। बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन में कमियों पर चर्चा की मांग पर विपक्षी सांसद अड़े रहे और इसके बाद उन्होंने वॉक आउट कर दिया। इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने निराशा जाहिर की।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी
संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में विपक्षी नेताओं की बड़ी बैठक हुई। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। हालांकि किसी भी महाभियोग प्रस्ताव के लिए संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम ने सरकार की भर दी झोली, संसद में मंत्री ने बताया कितनी हुई कमाई












Click it and Unblock the Notifications