Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sansad Mein Aaj Kya Hua: बिहार SIR के मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में जमकर बवाल, हंगामे की भेंट चढ़े दोनों सदन

Sansad Mein Aaj Kya Hua: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में गतिरोध शुक्रवार (1 अगस्त) को भी जारी रहा। बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन (Bihar SIR) पर जमकर हंगामा हुआ जिसकी वजह से दोनों सदन में कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी। हंगामे की वजह से लोकससभा की कार्यवाही महज चार मिनट ही चल सकी और स्पीकर ओम बिड़ला बार-बार विपक्षी सांसदों से सीट पर जाने के लिए कहते दिखे। इसके बाद उन्होंने 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। राज्यसभा में भी हंगामे की वजह से कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान हंगामा शुरू हो गया और कांग्रेस ने सदन में सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती पर आपत्ति दर्ज की। इसके बाद आरजेडी सांसद मनोज झा बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन पर चर्चा की मांग करने लगे। डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने इनकार करते हुए कहा कि यह चुनाव आयोग का काम है, इस पर चर्चा नहीं हो सकती। हंगामे की वजह से पहले 12 बजे तक के लिए और फिर 4 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Sansad Mein Aaj Kya Hua

Sansad Mein Aaj Kya Hua: वोटर लिस्ट संशोधन पर हंगामा

बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में जमकर संग्राम हुआ। बिहार एसआईआर के मुद्दे पर आरजेडी सांसद प्रोफेसर मनोज कुमार झा और अन्य सदस्यों की ओर से मिले नोटिस पर कहा कि इनमें से किसी नोटिस की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इसके बाद विपक्षी सांसद वेल तक पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर जारी है या खत्म हो गया? अब खुद PM मोदी ने संसद में बताया सच, पाकिस्तान को फिर से चेताया

हंगामा बढ़ते देखकर उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। लोकसभा भी पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई। विपक्षी सांसद 12 बजे जब जुटे तो लगातार हंगामा करते रहे और कुछ सदस्य पोस्टर लेकर आए थे। इसके बाद सदन की कार्यवाही पहले दो बजे तक और फिर दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Rahul Gandhi ने लगाया चुनाव आयोग पर आरोप

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने आंखें बंद कर ली हैं, लेकिन हम कहते रहेंगे। वोटों की चोरी हो रही है। उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग वोटों की चोरी कर रहा है। मैं उन्हें कह देना चाहता हूं कि जो अधिकारी रिटायर भी हो जाएंगे वो छोड़े नहीं जाएंगे।'

गोवा में एसटी के लिए रिजर्वेशन बिल पर घमासान

विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा में पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहा कि गोवा में एसटी के लिए रिजर्वेशन का बिल कई दिनों से पेंडिंग है। आप नहीं चाहते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा हो? इसके बावजूद विपक्षी सांसद वेल में तख्तियां लेकर हंगामा करते रहे, जिस पर उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि यह सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं है।

यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर संसद में Rahul Gandhi का तीखा हमला, बोले— PM मोदी कहें कि ट्रंप झूठे हैं

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह बिल गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण से संबंधित है। विपक्ष को एसटी वर्ग के हितों की परवाह नहीं है? हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो।

CISF जवानों की तैनाती से विपक्ष नाराज, खड़गे ने उपसभापति को लिखा पत्र

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपसभापति को पत्र लिखकर सदन में अर्धसैनिक बल (CISF) के जवानों की तैनाती का विरोध किया है। उच्च सदन में कांग्रेस के डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने कहा कि कुछ कमांडो टाइप लोग तैनात किए गए हैं, जिन्होंने हमारी महिला सांसदों को वेल में जाने से रोका। यह महिलाओं का अपना है और सदन के इतिहास में काला दिन है। उन्होंने कहा कि उपसभापति को सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं फिर न हों।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor पर संसद में बोल कर फंसे Rahul Gandhi, निशिकांत दुबे ने की कार्रवाई की मांग, क्या है मामला?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+