ऑपरेशन सिंदूर जारी है या खत्म हो गया? अब खुद PM मोदी ने संसद में बताया सच, पाकिस्तान को फिर से चेताया
PM Modi on operation sindoor (Monsoon Session): संसद के मानसून सत्र के दौरान आज मंगलवार (29 जुलाई) को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर पहलगाम हमले तक हर मुद्दे पर बात की। पीएम मोदी ने साफ-साफ कहा कि अगर पाकिस्तान फिर से 'दुस्साहस की कल्पना की तो, उसे करारा जवाब दिया जाएगा। भारतीय सेना को हमने फ्री हैंड दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर जारी है या खत्म हो गया? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ''मैं देशवासियों को ये बताना चाहता हूं कि अभी भी ऑपरेशन सिदूंर जारी है। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।'' पीएम मोदी ने कहा, ''9 मई की रात और 10 मई की सुबह, हमने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को तहस-नहस कर दिया था। आज पाकिस्तान भी जान गया है कि भारत का हर जवाब पहले से ज्यादा तगड़ा होता है। उसे ये भी पता है कि भविष्य में नौबत आई तो भारत आगे कुछ भी कर सकता है। इसलिए मैं फिर से लोकतंत्र के इस मंदिर में दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है।''

जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति का मोदी ने नहीं उठाया फोन
पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा,
''9 मई 2025 की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति (जेडी वेंस) ने मुझसे बात करने का प्रयास किया, वो घंटे भर कोशिश कर रहे थे लेकिन मेरी सेना के साथ बैठक चल रही थी, तो मैं उठा नहीं पाया, लेकिन बाद में मैंने कॉल बैक किया। फिर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जी ने मुझे बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। इस पर मैंने कहा-अगर पाकिस्तान का ये इरादा है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। अगर पाकिस्तान हमला करेग तो हम बड़ा हमला कर जवाब देंगे। आगे मैंने कहा था, 'हम गोली का जवाब गोले से देंगे।''
लोकसभा में PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर क्या-क्या कहा? 5 बड़ी बातें
▶️ 1. पीएम मोदी ने कहा, ''10 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत हो रहे एक्शन को रोकने की घोषणा की, इसे लेकर यहां भांति भांति की बातें की गईं। ये वहीं प्रोपेगेंडा है जो सीमा पार से यहां फैलाया गया है। कुछ लोग सेना द्वारा दिए गए तथ्यों की जगह पाकिस्तान के झूठे प्रचार को आगे बढ़ाने में जुटे हुए थे, जबकि भारत का रूख हमेशा स्पष्ट रहा था।''
▶️ 2. पीएम मोदी ने कहा, ''दुनिया के देशों का समर्थन मिला, लेकिन ये दुर्भाग्य है कि मेरे देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला। 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद 3-4 दिन में ही ये उछल रहे थे, और कहना शुरू किया कि कहां गई 56 इंच की छाती, मोदी तो खो गया, ये मजा ले रहे थे। पहलगाम के निर्दोष लोगों की हत्या में भी वो अपनी राजनीति तरास रहे थे।''
▶️ 3. पीएम मोदी ने कहा, ''दुनिया में किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं है। 193 देशों में से सिर्फ 3 देश ने पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया था। QUAD हो या BRICS हो... दुनियाभर से भारत को समर्थन मिला।''
▶️ 4. पीएम मोदी ने कहा, ''आतंक की घटनाएं पहले भी देश में होती थीं, लेकिन तब आतंकियों के मास्टरमाइंड निश्चिंत रहते थे और आगे की तैयारी में लगे होते थे, क्योंकि उन्हें पता था, कुछ नहीं होगा। लेकिन अब मास्टरमाइंड को नींद नहीं आती। उन्हें पता है कि अब भारत आएगा और मारकर जाएगा। यह न्यू नॉर्मल भारत ने सेट कर दिया है। हमने सिंदूर से लेकर सिंधु तक, पाकिस्तान पर कार्रवाई की है।''
▶️ 5. पीएम मोदी ने कहा, ''ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान दुनिया ने भारत की आत्मनिर्भर ताकत को पहचाना। 'मेक इन इंडिया' ड्रोन और मिसाइलों ने पाकिस्तान के हथियारों की पोल खोलकर रख दी।''












Click it and Unblock the Notifications