Operation Sindoor पर संसद में बोल कर फंसे Rahul Gandhi, निशिकांत दुबे ने की कार्रवाई की मांग, क्या है मामला?
Rahul Gandhi Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर मंगलवार(29 जुलाई) को लोकसभा में हुई चर्चा जहां एक ओर भारतीय सेना की बहादुरी और रणनीति पर केंद्रित रही, वहीं दूसरी ओर यह बहस उस समय राजनीतिक रंग ले गई जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से करते हुए तीखा हमला बोला।
इसके जवाब में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा? जिससे मचा बवाल
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर संसद में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'अगर प्रधानमंत्री मोदी में इंदिरा गांधी जैसा 50% भी साहस होता, तो वह संसद में खड़े होकर यह साफ कहते कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का युद्धविराम में मध्यस्थता का दावा सरासर झूठ है।'
राहुल ने आगे कहा कि, 'इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध के दौरान सेना को पूरी तरह से ऑपरेशनल फ्रीडम दी थी, जबकि मोदी सरकार ने सेना के हाथ पीछे बांध दिए हैं, जिससे उन्हें अपनी ताकत का इस्तेमाल करने की पूरी आज़ादी नहीं मिल रही।'
निशिकांत दुबे का पलटवार
इस बयान को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने संसद में झूठे और विकृत ऐतिहासिक तथ्यों का इस्तेमाल किया है, जो उनकी आदत बन चुकी है।
दुबे ने 5 दिसंबर 1971 को इंदिरा गांधी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को लिखे गए पत्र का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने अमेरिका से युद्ध रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई थी। उन्होंने इस पत्र की कॉपी भी लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor पर बोलते हुए भावुक हो गए Manoj Jha, 'लोग आंकड़े नहीं होते, घरों के चिराग बुझ गए'
पत्र में क्या लिखा था?
इंदिरा गांधी ने लिखा था, 'भारत की जनता और सरकार यह दृढ़ संकल्प ले चुकी है कि पाकिस्तान की आक्रामकता को निर्णायक रूप से रोका जाए। इस संकट की घड़ी में हम आपसे आग्रह करते हैं कि पाकिस्तान को उसकी सैन्य गतिविधियों से रोकें।'
भाजपा सांसद के आरोप
- राहुल गांधी ने जानबूझकर इतिहास को विकृत किया।
- वह लगातार अपने परिवार की महिमा गान के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ते हैं।
- यह संसद और लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।
- उन्हें शोकॉज नोटिस जारी कर संसद में जवाबदेह ठहराया जाए।












Click it and Unblock the Notifications