पाकिस्तान जासूसी कांड में बड़ा खुलासा, सामने आया यूट्यूबर जसबीर सिंह का कच्चा-चिट्ठा, सौंपे गए थे कौन से काम?
Pakistan Spy Case: पाकिस्तान जासूसी मामले ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ गिरफ्तार किए गए जसबीर सिंह को लेकर जांच में ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनसे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मोहाली SSOC ने सोमवार को कोर्ट में 1700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें जसबीर की जासूसी से जुड़ी गतिविधियों का पूरा कच्चा-चिट्ठा सामने आया है।
इस चार्जशीट ने न सिर्फ सेना और सुरक्षा ठिकानों की जानकारी लीक करने की साजिश को उजागर किया है, बल्कि पाकिस्तान से जसबीर के गहरे रिश्तों पर भी रोशनी डाली है। चार्जशीट के मुताबिक, जसबीर सिंह ने भाखड़ा नांगल डैम, पंजाब के एक एयरबेस और आर्मी बेस की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि जसबीर पाकिस्तान में करीब 120 लोगों से संपर्क में था, जिनमें कई ISI अधिकारी भी शामिल थे।

पाकिस्तान के कई दौरे
जसबीर सिंह के पास से दो पासपोर्ट बरामद हुए हैं और वह तीन बार पाकिस्तान जा चुका है। वहां उसने होटलों में ISI अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लो की मदद से उसकी मुलाकात दानिश नाम के शख्स से कराई गई थी, जो पाकिस्तानी दूतावास में अधिकारी था।
ये भी पढ़ें: Defence Deal: इंडियन नेवी खरीद रही लेटेस्ट पनडुब्बियां, पाकिस्तान को किस बात का डर?
भारतीय सिम की डिमांड
जांच में पता चला है कि दानिश ने जसबीर से भारतीय सिम कार्ड की मांग भी की थी, हालांकि वह उन्हें उपलब्ध नहीं करा सका। इसके अलावा, जसबीर को पाकिस्तानी एजेंट्स की तरफ से भारतीय सिम कार्ड जुटाने और इंटेलिजेंस जुटाने का काम सौंपा गया था।
लैपटॉप से अहम डेटा डिलीट
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जसबीर ने अपना लैपटॉप पाकिस्तान के इंटेलिजेंस अधिकारी को सौंप दिया था। लैपटॉप और मोबाइल से कई अहम डेटा डिलीट किए गए हैं। फिलहाल, मोहाली पुलिस इन डिलीट फाइल्स को रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: टैरिफ टकराव के बीच भारत-अमेरिका के बीच मेगा मिलिट्री ड्रिल, क्या पाकिस्तान के लिए है सीधा संदेश?












Click it and Unblock the Notifications