Pahalgam Terror Attack: पाक की डिजिटल घुसपैठ! एक-दो नहीं, कई भारतीय संस्थानों पर साइबर अटैक
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान(Pakistan) के बीच तनाव चरम पर है। इसी बीच पाकिस्तान ने भारत के संस्थाओं के डेटाओं पर लगातार साइबर हमला कर रही है।
'Pakistan Cyber Force' का बड़ा दावा
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मौजूद Pakistan Cyber Force नामक अकाउंट ने दावा किया है कि इस ग्रुप ने भारतीय सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (Military Engineering Service) और मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (Manohar Parrikar Institute of Defence Studies and Analysis) से संवेदनशील डाटा तक पहुंच बना ली है।

ये भी पढ़ें Kashmir Terror Attack: कराची में तुर्कीए का युद्धपोत! भारत-पाक तनाव के बीच क्या चल रहा है?
रक्षा कर्मियों की व्यक्तिगत जानकारी हुई लीक?
सूत्रों के अनुसार, इस दावे में कहा गया है कि हमलावरों ने रक्षा कर्मियों की व्यक्तिगत जानकारियों और लॉगिन क्रेडेंशियल्स (उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड) को भी चुरा लिया है। वहीं इससे पहले भी कई वेबसाइटों पर अटैक कर चुका है।
इस कंपनी का वेबसाइट भी हैक
इसके अलावा, यह भी सामने आया है कि साइबर ग्रुप ने रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी 'Armoured Vehicle Nigam Limited' की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर उसे विकृत करने की कोशिश की। वेबसाइट पर पाकिस्तान का झंडा और अल खालिद टैंक लगाया गया था।
ये भी पढ़ें Kashmir Terror Attack: बिलावल भुट्टो पर भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, इमरान खान पर भी शिकंजा , क्या है मामला?
वेबसाइट को फिलहाल ऑफलाइन किया गया
सूत्रों ने बताया कि एहतियाती कदम के रूप में Armoured Vehicle Nigam Limited की वेबसाइट को फिलहाल ऑफलाइन कर दिया गया है, ताकि डाटा ऑडिट और सुरक्षा जांच के जरिए यह सुनिश्चित किया जा सके कि साइट को कितना नुकसान हुआ है और भविष्य में ऐसे किसी हमले से कैसे बचा जा सकता है।
अलर्ट मोड में साइबर सुरक्षा एजेंसी
इसके साथ ही, साइबर सुरक्षा एजेंसियां और विशेषज्ञ लगातार साइबर स्पेस की निगरानी कर रहे हैं, ताकि पाकिस्तान से जुड़े साइबर खतरों को समय रहते पहचाना जा सके और उनका समाधान किया जा सके।
इस स्थिति के जवाब में, संबंधित एजेंसियों द्वारा सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल रक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने और आगे के साइबर हमलों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों की साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करना और किसी भी भविष्य के खतरे से निपटने के लिए तैयार रहना है।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications