Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगी आग की अंगूठी! भारत में दिखेगा या नहीं 6 मिनट का ‘Ring of Fire’?

Surya Grahan 2026: साल 2026 के दो सूर्य ग्रहणों में से पहला 17 फरवरी को लग चुका है तो वहीं अब लोगों को दूसरे सूर्य ग्रहण का इंतजार है, जो कि 12 अगस्त को लगने जा रहा है, जिसे कि काफी लंबी अवधि वाला ग्रहण बताया जा रहा है, इसी वजह से इस ग्रहण को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल भी पैदा हो गए हैं। मालूम हो कि यह दुर्लभ खगोलीय घटना कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में दिखाई देगी।

इस बारे में काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने वनइंडिया हिंदी से कहा कि '12 अगस्त 2026 को पड़ने वाला यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे दुनियाभर में 'रिंग ऑफ फायर' के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाएगा और सूर्य के किनारों पर आग की अंगूठी जैसा चमकदार घेरा दिखाई देगा।'

Surya Grahan 2026

क्यों कहा जाता है 'Ring of Fire'?

दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'वलयाकार सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, लेकिन उसकी दूरी पृथ्वी से इतनी अधिक होती है कि वह सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता। इस स्थिति में सूर्य का बाहरी हिस्सा चमकता रहता है।'

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा

'ग्रहण काल में शुभ काम करना वर्जित होता है इसलिए इस दौरान लोगों को कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है लेकिन 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि जिस वक्त ग्रहण होगा उस समय भारत में रात होगी, इसलिए सूतक काल नहीं लगेगा और पूजा पाठ वर्जित नहीं होंगे।'

सूर्य ग्रहण 2026 की तारीख और समय

  • 12 अगस्त 2026 को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात में शुरू होगा।
  • ग्रहण प्रारंभ (Partial Phase): रात 09:04 बजे
  • ग्रहण समाप्त: सुबह 04:25 बजे (13 अगस्त)
  • मुख्य अवस्था की अवधि: लगभग 06 मिनट 23 सेकंड
  • कहां-कहां दिखेगा: यूरोप, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, रूस और उत्तरी अटलांटिक के कुछ हिस्सों में।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

  • बिना सुरक्षा चश्मे के सूर्य ग्रहण न देखें
  • सीधे सूर्य को देखने से आंखों को नुकसान हो सकता है
  • वैज्ञानिक फिल्टर वाले चश्मे का ही इस्तेमाल करें
  • बच्चों को विशेष सावधानी के साथ ग्रहण दिखाएं।
Surya Grahan 2026

Surya Grahan 2026 से जुड़े FAQ

  • Q1. साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
  • 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा।
  • Q2. 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण किस प्रकार का होगा?
  • यह वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसे 'Ring of Fire' कहा जाता है।
  • Q3. क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
  • नहीं, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
  • Q4. क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा?
  • नहीं, क्योंकि ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं माना जाएगा।
  • Q5. सूर्य ग्रहण की मुख्य अवस्था कितनी देर तक रहेगी?
  • मुख्य अवस्था लगभग 06 मिनट 23 सेकंड तक रह सकती है।
  • Q6. ग्रहण के दौरान कौन-कौन से धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं?
  • भारत में ग्रहण न दिखने के कारण पूजा-पाठ, स्नान-दान, तर्पण और सावन अमावस्या के सभी धार्मिक कार्य किए जा सकेंगे।
यह पढ़ें:June Vrat Tyohar 2026: जून में आ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, किस दिन एकादशी? कब है वट पूर्णिमा व्रत?
यह पढ़ें:June Vrat Tyohar 2026: जून में आ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, किस दिन एकादशी? कब है वट पूर्णिमा व्रत?
यह पढ़ें:Jyeshtha Adhik Maas Purnima 2026: 30 या 31 मई, कब रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
यह पढ़ें:Jyeshtha Adhik Maas Purnima 2026: 30 या 31 मई, कब रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+